काजोल ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और वह एक जानी-मानी एक्ट्रेस है। हालांकि उनकी बेटी न्यासा फिल्मों से दूर है। न्यासा फिल्मों में नहीं आएगी, ऐसा अजय देवगन ने कई बार कहा है। आज न्यासा के जन्मदिन पर काजोल ने अपनी बेटी के नाम एक प्यारा सा पोस्ट लिखा है। इसके साथ ही एक क्यूट फोटो भी पोस्ट की है। फोटो में मां बेटी की जोड़ी काफी खूबसूरत लग है।
न्यासा के नाम काजोल का प्यारा सा पोस्ट
काजोल अपनी प्यारी बेटी न्यासा देवगन पर प्यार बरसाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो पोस्ट की है। पहली फोटो में काजोल एक बेहद खूबसूरत सफेद साड़ी पहने नजर आ रही हैं। जबकि न्यासा एक पीले रंग के लहंगे सेट में बेहद हसीन लग रही हैं। यह तस्वीर शेयर करते हुए, काजोल ने लिखा, “मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानती हूं… जब उसका जन्म हुआ, तो मेरी दुनिया ही बदल गई… मेरी प्यारी बेटी, मैं हर रोज तुम्हारे लिए भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं… तुम एकदम परफेक्ट हो और हमेशा मेरी ही रहोगी। तुम्हें और मुझे जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।”
क्या न्यासा करेगी फिल्मों में काम?
टाइम्स एंटरटेनमेंट से बातचीत में, काजोल ने न्यासा के बॉलीवुड में डेब्यू करने पर कहा था, “वह एक्टिंग में नहीं आ रही है। वह 22 साल की है और उसने अपने मन में पक्का फैसला कर लिया है कि वह इस इंडस्ट्री में नहीं आएगी। जब आप सिनेमा की दुनिया में आते हैं, तो आपको यह समझना होगा कि आपको अच्छी और बुरी, दोनों तरह की बातों का सामना करना पड़ेगा, और आप हमेशा लाइमलाइट में रहेंगे। इसमें से बहुत कुछ क्रूर होता है, बहुत कुछ बेवकूफी भरा और घटिया होता है, लेकिन यह सब आपकी ग्रोथ और आपकी प्रक्रिया का हिस्सा है। यह कुछ ऐसा है जिससे हर किसी को गुजरना पड़ता है। यह कुछ ऐसा नहीं है जिसे आप रोक सकें।”
काजोल इस फिल्म में आई थी नजर
काजोल पिछली बार फिल्म ‘सरजमीन’ में नजर आई थी. मूवी में उनके बेटे के किरदार में इब्राहिम अली खान दिखे थे और उनके पति का रोल पृथ्वीराज सुकुमारन ने निभाया था। इसके अलावा वह हॉरर फिल्म ‘मां’ में दिखी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया था।
संबंधित खबरें (Also Read)
यह भी पढ़ें- सर्जरी के बाद पवन कल्याण की सेहत में सुधार, पत्नी अन्ना बोलीं- अब तेजी से हो रहे हैं रिकवर











