Skip to main content
Samastipur News

‘बिग बॉस’ जीतने के बाद गौरव खन्ना की बढ़ी डिमांड, क्या KKK 15 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट हैं?

Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है। ये सीजन काफी दिलचस्प होने वाला है। शो का हिस्सा गौरव खन्ना होंगे. इस बीच ऐसी चर्चा है कि वह रियलिटी शो के लिए तगड़ी फीस ले रहे हैं।

Updated at :
‘बिग बॉस’ जीतने के बाद गौरव खन्ना की बढ़ी डिमांड, क्या KKK 15 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट हैं?
‘बिग बॉस’ जीतने के बाद गौरव खन्ना की बढ़ी डिमांड, क्या KKK 15 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट हैं? (PC-Social Media)
AI सार तैयार किया जा रहा है...
खबर सुनें

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जल्द ही शुरू होने वाला है। फैंस दिल थाम कर इसका इंतजार कर रहे हैं। एक लंबे समय के बाद शो की वापसी हो रही है और इसे लेकर फैंस की उत्सुकता सोशल मीडिया पर देखते ही बन रही है। इस सीजन अनुपमा के अनुज यानी गौरव खन्ना शो में नजर आएंगे। गौरव के अलावा शो का हिस्सा फरहाना भट्ट, हर्ष गुजराल, ओरी, शगुन शर्मा, रूहानिका धवन, अविनाश मिश्रा, अविका गौर, रुबीना दिलाइक, जैस्मिन भसीन, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह हैं। इन सब में किस स्टार ने सबसे ज्यादा फीस ली है, इसके बारे में आपको बताते हैं।

क्या ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए गौरव खन्ना ले रहे सबसे ज्यादा फीस?

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि गौरव खन्ना ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव ने सलमान खान के शो बिग बॉस 19 के दौरान हर वीक 17.5 लाख रुपये की भारी-भरकम फीस ली थी। ये शो जीतने के बाद उनकी मार्केट वैल्यू और भी बढ़ गई है। हालांकि ये रिवील नहीं हुआ की ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए कितनी फीस ले रहे हैं, लेकिन ये कहा जा रहा कि वह ही सबसे महंगे कंटेस्टेंट है।

रुबीना दिलाइक की फीस को लेकर भी हो रही चर्चा

एशिया नेट न्यूज की रिपोर्ट्स के अनुसार, रुबीना दिलाइक को भी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए तगड़ी फीस मिल रही है। रुबीना ने बिग बॉस 14 में हर वीक के लिए लगभग 5 लाख रुपये चार्ज किए थे। बाद में उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में हिस्सा लिया, जहां कथित तौर पर उन्होंने हर एपिसोड के लिए 10 लाख से 15 लाख रुपये के बीच कमाई की। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए उनकी फीस और भी ज्यादा हो सकता है।

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ कब होगा स्टार्ट?

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का प्रीमियर जून या जुलाई 2026 में होने की उम्मीद है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी रिलीज़ डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। खबरों के मुताबिक, कंटेस्टेंट्स इस स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो की शूटिंग शुरू करने के लिए मई के आखिरी हफ्ते या जून की शुरुआत में केप टाउन जाएंगे। पिछले सीजन्स की तरह यह शो भी हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा और साथ ही जियो स्टार पर भी स्ट्रीम होगा।

यह भी पढ़ें- Lukkhe: नशे, प्यार और अपराध की उलझी दुनिया! क्या वीकेंड पर देखने लायक है ‘लुक्खे’?

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें
App Icon
Samastipur News App
Live Updates & Alerts
Download