अक्टूबर में शादी करेगी हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी अपने बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ इस साल शादी करने जा रही है। दोनों ने यूएस में कुछ समय पहले ही सगाई की थी। शादी की तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। एक सूत् के अनुसार, “अभी तक वे अक्टूबर के आखिर या नवंबर में शादी करने की योजना बना रहे हैं। तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हुमा एक अच्छी और करीबी लोगों वाली शादी की पार्टी रखेंगी और फिर इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक रिसेप्शन देंगी। हो सकता है कि शादी बहुत भव्य न हो, बल्कि ऐसी हो जिसमें सिर्फ उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हों, और उसके बाद एक बड़ा रिसेप्शन हो। अभी तक तो यही लग रहा है कि यह मुंबई में ही होगा।”
इस शख्स को किया था डेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हुमा कुरैशी फिल्ममेकर मुदस्सर अजीज के साथ एक लंबे रिश्ते में थीं। दोनों ने लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 2022 में अलग हो गए। उन्होंने हुमा की फिल्म ‘डबल XL’ भी लिखी थी, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा ने काम किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। दर्शकों ने मूवी को नकार दिया था।
यह भी पढ़ें-‘Raja Shivaji’ में किसे मिली सबसे मोटी रकम? पूरी लिस्ट आई सामने







