Bhooth Bangla: फिल्ममेकर प्रियदर्शन और एक्टर अक्षय कुमार हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। ये हॉरर कॉमेडी फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू और असरानी ने काम किया है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों का साथ मिला और मूवी ने 140 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी 150 करोड़ के क्लब में जल्द शामिल हो जाएगी। इस बीच फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने फिल्म की सफलता पर रिएक्ट किया है। उन्होंने मूवी को अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बताया।

एकता कपूर का प्रियदर्शन के नाम पोस्ट

एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रियदर्शन के साथ कई कुछ तसवीरें पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने एक लंबा सा कैप्शन में लिखा, एकता लिखती है, “मैं एक ऐसे इंसान के साथ काम कर रही थी जो अपनी 100वीं फिल्म कर रहा था… जब हम जैसे दो जिद्दी लोग एक साथ आए, तो दुनिया को लगा कि कुछ जबरदस्त होगा, लेकिन उन्होंने वह गहरा आपसी सम्मान नहीं देखा जिसने हमारी इस यात्रा को खास बनाया। मुझे नहीं लगता कि मुझे प्रियदर्शन के साथ काम करने में जितना मजा आया, उतना किसी और के साथ आया होगा “

प्रियदर्शन की एकता ने तारीफ की

एकता कपूर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “उन्होंने मुझसे सबसे पहली बात यह पूछी, ‘एकता, क्या तुम्हें इस फिल्म से मुनाफा हो रहा है? अगर मेरे प्रोड्यूसर को फिल्म से फायदा नहीं होता, तो मैं उस पर काम नहीं करता।’ जिस तरह की सोच और विश्वास वह अपने साथ लाते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही प्रोड्यूसर पूरी तरह सुरक्षित हो वह उतना ही दुर्लभ है जितने कि खुद प्रियन सर! मुझे पूरा यकीन था कि कंपनी का पैसा और फिल्म दोनों ही सही हाथों में हैं।”

एकता बोलीं- करियर की सबसे बड़ी हिट

अपने पोस्ट के अंत में एकता लिखती है, ऐसा नहीं है कि हमारे बीच कभी मतभेद नहीं हुए, लेकिन वे हमेशा सम्मानजनक रहे। आखिरकार मेरा सच में मानना ​​है कि एक डायरेक्टर को ही जहाज को आगे ले जाना होता है और यह जहाज कितना शानदार रहा है! धन्यवाद प्रियन सर, आपके विजन, आपके अनुशासन और मुझे मेरे करियर की सबसे बड़ी हिट देने के लिए! मैं इससे ज्यादा आभारी नहीं हो सकती. हमेशा प्यार और सम्मान!

फिल्म का कलेक्शन

‘भूत बंगला’ ने एक स्थिर शुरुआत के बाद दुनिया भर में 231 करोड़ से अधिक की कमाई की। इसके साथ ही अक्षय कुमार 100 करोड़ क्लब में 20 फिल्में शामिल करवाने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता बन गए। फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर अभी जारी है।

यह भी पढ़ें- ‘शक्तिमान’ का दिल अब भी सिंगल, 67 में भी शादी के लिए रेडी मुकेश खन्ना