आमिर खान के बेटे जुनैद खान फिल्म ‘एक दिन’ में बतौर लीड एक्टर नजर आए। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह से पिट गई। ये 2016 की थाई फिल्म ‘वन डे’ की रीमेक है। ‘एक दिन’ लगभग 25 करोड़ के बजट में बनी है और फिल्म बजट के करीब तक भी नहीं पहुंच पाई। फिल्म का ऐसा हाल है कि ये 10 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। ये हाल देखकर लग रहा कि दर्शकों को ना तो फिल्म पसंद आई और ना ही जुनैद और साई पल्लवी की जोड़ी जमी। इस बीच साई ने एक चौंकाने वाली बात कह दी है।

‘एक दिन’ के लिए फिट नहीं थी साई पल्लवी

यूट्यूब पर पोस्ट किए गए एक इंटरव्यू में, साई पल्लवी ने ‘एक दिन’ में अपने अभिनय के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि कुछ सीन में, मैं थोड़ी ज्यादा ही गंभीर हो गई, जबकि उन्हें आसानी से निभाया जा सकता था। और मुझे यह भी लगता है कि इस भूमिका के लिए मैं सही अभिनेत्री नहीं थी।”

साई पल्लवी बोलीं- किसी नए कलाकार को मिलना चाहिए था फिल्म

जब ‘एक दिन’ कास्ट को दिखाई गई और आमिर खान ने साई पल्लवी से उनके रोल के बारे में राय मांगी, तो एक्ट्रेस ने बताया कि वह कुछ देर तक चुप रहीं। जब आमिर ने कहा, “कुछ तो कहो,” तो साई ने कहा, “मुझे नहीं लगा कि मैं इस रोल के लिए सही हूं और मुझे लगा कि मुझे गलत कास्ट किया गया है। उन्होंने पूछा, ‘तुम क्या कह रही हो?’ मुझे लगता है कि यह रोल किसी नए कलाकार को मिलना चाहिए था-किसी ऐसे को जिसमें थोड़ी चंचलता हो। मुझे लगता है कि यह फिल्म असल में किसी और के लिए बनी थी।”

रामायण में सीता बनी है साई

नमित मल्होत्रा ​​द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ में साई पल्लवी सीता के किरदार में दिखेंगी। रणबीर कपूर, यश के अलावा, इस फिल्म में सनी देओल, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, कुणाल कपूर और आदिनाथ कोठारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म दो भागों की एक गाथा के रूप में रिलीज होगी। इसका पहला भाग दिवाली 2026 के दौरान सिनेमाघरों में आएगा, जिसके बाद दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Daadi ki Shaadi Review: नीतू कपूर ने लूटी महफिल, कपिल शर्मा का बदला अंदाज बना फिल्म की जान