मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम’ फ़्रैंचाइजी के तीसरे पार्ट का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं। इसके पहले दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। कहानी ऐसी थी कि लोगों के होश उड़ गए। फिल्म में मेकर्स ने जबरदस्त सस्पेंस रखा था। इसके हिंदी वर्जन में अजय देवगन ने लीड रोल निभाया था। हिंदी वर्जन को भी दर्शकों से खूब सारा प्यार मिला। अब मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम’ 21 मई को रिलीज होने वाली है। एडवांस बुकिंग के रुझान को देखते हुए यह साफ है कि ‘दृश्यम 3’ को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज़ है। ऐसे में उम्मीद है कि ‘दृश्यम 3’ इस साल मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की एक और बड़ी कमर्शियल हिट साबित होगी।

‘दृश्यम 3’ की विदेशों में प्री-सेल्स का रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विदेशों में ‘दृश्यम 3’ के प्रीमियर शो और ओपनिंग डे के लिए प्री-सेल्स $75,000 का आंकड़ा पार कर चुकी है। पूरे वीकेंड की प्री-सेल्स $115,000 तक पहुंच गई है। केरल में भी ‘दृश्यम 3’ के लिए फैन शो आयोजित किए जा रहे हैं और उनके पास पहले ही बिक चुके हैं। दुनिया भर में कुल प्री-सेल्स का आंकड़ा अभी 2 करोड़ से ज्यादा है। इसकी ग्रैंड रिलीज में 2 वीक से थोड़ा कम समय बचा है। ‘दृश्यम 3’ के ओपनिंग डे के आंकड़ों को निश्चित रूप से एक अच्छा बूस्ट मिलेगा, क्योंकि इसकी रिलीज मोहनलाल के जन्मदिन के दिन ही हो रही है।

कब होगा ट्रेलर रिलीज?

‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर 9 मई यानी आज मेकर्स रिलीज करने वाले हैं। उम्मीद है कि इसके बाद एडवांस बुकिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ेगा। उम्मीद है कि ‘दृश्यम 3’ के लिए भारत में एडवांस बुकिंग, फिल्म की रिलीज से कम से कम एक वीक पहले शुरू हो जाएगी। भारत में दर्शकों की संख्या के मामले में केरल के सबसे आगे रहने की उम्मीद है।

फिल्म को मिला ये सर्टिफिकेट

‘दृश्यम 3′ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से U/A 13+ सर्टिफिकेट मिल गया है। इंस्टाग्राम पर यह जानकारी शेयर करते हुए, मोहनलाल ने फिल्म का एक नया पोस्टर पोस्ट किया और लिखा, “’दृश्यम 3’ को U/A 13+ सर्टिफिकेट के साथ सेंसर किया गया है। 21 मई 2026 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में।”

फिल्म की कहानी

‘दृश्यम’ फ़्रैंचाइजी जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार की कहानी पर आधारित है, जो एक सीनियर पुलिस अधिकारी के बेटे के लापता होने के बाद शक के घेरे में आ जाते हैं। इस फ़्रैंचाइजी की पहली दो फिल्मों को उनकी जबरदस्त कहानी और अप्रत्याशित ट्विस्ट के लिए काफी सराहा गया था। इसका पहला भाग 2013 में रिलीज हुआ था, जबकि इसका सीक्वल 2021 में आया। इस फ़्रैंचाइजी की सफलता के चलते हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में इसके रीमेक भी बनाए गए।

यह भी पढ़ें- जुनैद खान ने पिता आमिर को लेकर कही बड़ी बात, बोले- उनकी बराबरी मुमकिन नहीं