बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे की फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में वह एक लवर बॉय के किरदार में दिखे थे। अनीत पड्डा मूवी में उनके अपोजिट नजर आई थी। दर्शकों ने इस लव स्टोरी को काफी पसंद किया और निर्देशक मोहित सूरी की खूब तारीफ भी हुई। अहान को दोबारा से स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं। सैयारा की जबरदस्त सफलता के बाद, यह एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। जी हां, आपने सही पढ़ा। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
अहान पांडे के हाथ लगी नयी फिल्म
वेराइटी इंडिया ने बताया है कि अहान, मोहित सूरी के अगले रोमांटिक ड्रामा में मुख्य भूमिका निभाएंगे। मोहित ने अपनी नई फिल्म की कहानी लिखना पूरी कर ली है। यह एक ऐसी रोमांटिक-कॉमेडी है जिसमें एक अधेड़ उम्र का आदमी और एक कम उम्र की लड़की मुख्य किरदार हैं। जिस एक्टर को मोहित ने शुरू में इस रोल के लिए सोचा था, उसके साथ बात नहीं बन पाई। तब प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने सुझाव दिया कि सूरी एक नई रोम-कॉम के लिए अहान पांडे के साथ फिर से काम करें। यह देखते हुए कि अहान की दूसरी फिल्म एक एक्शन प्रोजेक्ट है जिसमें वे एक गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं।
कब से शुरू होगी फिल्म?
फिलहाल मोहित सूरी, अहान पांडे के किरदार और स्क्रीन प्रेज़ेंस के हिसाब से स्क्रिप्ट को फिर से लिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 2026 के आखिर तक फ्लोर पर चली जाएगी। वहीं, दूसरे अन्य कास्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
अहान पांडे इस फिल्म को लेकर हैं चर्चा में
‘सैयारा’ की शानदार सक्सेस के बाद अहान पांडे इन दिनों अली अब्बास जफर की अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह इसमें बिल्कुल अलग लुक में दिखेंगे। फिल्म में शरवरी, ऐश्वर्य ठाकरे, बॉबी देओल और जिमी शेरगिल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
संबंधित खबरें (Also Read)
युजवेंद्र चहल ने इस एडल्ट स्टार को भेजे DM, स्क्रीनशॉट आए सामने, मचा बवाल

Samay Raina Net Worth: कॉमेडियन समय रैना कितने अमीर हैं? नेट वर्थ और कमाई के सोर्स का खुलासा

दादी आशा भोसले की विदाई पर जनाई भोसले का छलका दर्द, कहा- ‘वो हर किसी के दिल में बसती हैं’

Preity On Salman: सलमान खान से क्यों डरती थीं प्रीति जिंटा? 11 साल पुराना खुलासा फिर वायरल

जब आशा भोसले ने पहली शादी का दर्द बताया, कहा था- प्रेग्नेंसी में घर से निकाल दिया गया


















