टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss season 19 एक बार फिर सुर्खियों में है। शो में इस बार ऐसा प्रैंक हुआ जिसने सभी घरवालों को सकते में डाल दिया। सुबह उठते ही कंटेस्टेंट्स ने देखा कि कपड़े, राशन और यहां तक कि ज़रूरी सामान जैसे घी और नमक तक गायब हो गए हैं। इससे घर के भीतर घमासान और भी बढ़ गया।

घरवालों के बीच मचा हड़कंप

Bigg Boss seasons19 housemates shocked after Shehbaz Badesha and Amaal Malik prank reveal
घरवालों के कपड़े और राशन गायब होने पर मचा घमासान

इस घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। Bigg Boss 19 के कंटेस्टेंट्स ने सबसे पहले अपने सूटकेस चेक करने शुरू किए। बेसिर अली ने सबको अपने बैग्स चेक करने को कहा, जबकि गौरव खन्ना ने सुझाव दिया कि सब कुछ खुलेआम खोजा जाए। घरवाले बाथरूम एरिया तक पहुंचे लेकिन वहां भी कुछ हाथ नहीं लगा। सोशल मीडिया पर इसका प्रोमो वायरल होते ही दर्शकों में चर्चा छिड़ गई कि क्या ये कोई टास्क है या सच में किसी ने चोरी की है। हालांकि, बिग बॉस की टीम ने घोषणा की कि इस रहस्यमयी गायब सामान में उनका कोई हाथ नहीं है।

शहबाज़ और अमाल का प्रैंक आया सामने

जल्द ही सच्चाई सामने आई जब पता चला कि ये सब एक प्रैंक था। दरअसल, Shehbaz Bigg Boss season 19 में अमाल मलिक के साथ मिलकर यह शरारत कर रहे थे। दोनों ने खाने-पीने का सामान, बर्तन और कपड़े छुपाकर ज़ीशान क़ादरी के बेड के पास रख दिए थे। अमाल पहले तो झिझके और शहबाज़ से कहा कि वह खुद इस राज़ को संभालें। बाद में शहबाज़ ने ज़ीशान को प्रैंक का सच बताया और उससे वादा लिया कि वह यह सीक्रेट घरवालों को नहीं बताएंगे। इस खुलासे ने घरवालों और दर्शकों दोनों को चौंका दिया।

कप्तान अमाल मलिक की अग्निपरीक्षा

इस हफ्ते घर के कैप्टन बने Amaal Malik Bigg Boss 19 के सफर पर लगातार नजरें टिकी हुई हैं। उनके फैसले और नेतृत्व की शैली सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। घरवालों ने पहले ही वीकेंड का वार एपिसोड में उनके गुस्से और सख्त रवैये पर सवाल उठाए थे। अब इस प्रैंक के बाद अमाल की छवि पर और भी बातें हो रही हैं। फैन्स यह देखना चाहते हैं कि क्या वह इस मस्ती को सही तरीके से मैनेज कर पाते हैं या फिर घर का माहौल और बिगड़ता है।