मुंबई, 27 अगस्त 2025, रियलिटी शो Bigg Boss 19 अभी कुछ ही दिनों पहले शुरू हुआ है और इस बार के सीज़न में कई कंटेस्टेंट्स अपने अनोखे बयानों और पर्सनैलिटी से सुर्खियों में हैं। इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही हैं Tanya Mittal। हाल ही में शो के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा ऐसा खुलासा किया जिसने फैंस और घरवालों दोनों को चौंका दिया। Bigg Boss Contestant Tanya Mittal Reveal Her Marriage Date, उन्होंने ने साफ कहा कि वह शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और शो खत्म होने के तुरंत बाद अपने जीवन का नया अध्याय शुरू करेंगी।

बिग बॉस हाउस में खुला पर्सनल सीक्रेट

Bigg Boss contestant Tanya Mittal reveal her marriage date during Bigg Boss 19 house conversation
Tanya Mittal Reveal Her Marriage Date On Bigg Boss 19, शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा

Bigg Boss Season 19 की इस सीज़न में दर्शकों को नए ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में जब Tanya Mittal bigg boss हाउस में अपनी शादी की प्लानिंग पर बोलीं, तो माहौल और भी दिलचस्प हो गया। उन्होंने बताया कि वह इस वक्त अविवाहित हैं, लेकिन शादी उनके दिमाग में सबसे बड़ा लक्ष्य है। Tanya ने इशारा किया कि वह जनवरी में शादी कर सकती हैं, यानी शो के तुरंत बाद उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आने वाला है। यह खुलासा न सिर्फ़ घर के बाकी कंटेस्टेंट्स को हैरान कर गया बल्कि सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया।

तान्या मित्तल कैसी चाहती हैं लाइफ पार्टनर

जब शादी के सवाल पर उनसे पूछा गया partner के बारे में उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी। Tanya ने आत्मविश्वास से कहा कि वह एक परफेक्ट पत्नी साबित होंगी। वह अपने पति का हर तरह से ख्याल रखेंगी, उन्हें प्यार से खाना खिलाएंगी और उनके हर छोटे-बड़े ज़रूरत का ध्यान रखेंगी। उनके इस बयान ने उनके पारंपरिक और भावनात्मक पहलू को सामने रखा। आमतौर पर मॉडर्न और इंडिपेंडेंट छवि रखने वाली Tanya ने यह दिखा दिया कि वह अपनी पर्सनल लाइफ में एक अलग ही सोच रखती हैं। यही वजह है कि फैंस उनकी बातों को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।