रिलीज हुई फिल्म Bhoot Bangla को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था। Akshay Kumar और डायरेक्टर Priyadarshan की जोड़ी पहले भी हिट फिल्में दे चुकी है, इसलिए उम्मीदें भी ज्यादा थीं। लेकिन फिल्म देखने के बाद सवाल उठता है कि क्या यह फिल्म वाकई हॉरर कॉमेडी है या सिर्फ कॉमेडी तक ही सीमित रह जाती है।
क्या Bhoot Bangla फिल्म में कॉमेडी काम करती है?
अगर फिल्म के पहले हिस्से की बात करें तो यह काफी एंटरटेनिंग है। शुरुआत में ही कॉमिक टाइमिंग पकड़ लेती है और दर्शक जुड़ जाते हैं। Asrani और अक्षय कुमार की जोड़ी इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आती है। असरानी की यह आखिरी फिल्म होने के कारण उनकी मौजूदगी और भी खास लगती है।
वहीं Rajpal Yadav के साथ अक्षय कुमार के सीन भी काफी मजेदार हैं। दोनों की केमिस्ट्री पहले भी कई फिल्मों में देखी जा चुकी है, लेकिन यहां भी उनका अंदाज फ्रेश लगता है। हालांकि, अगर आप इसे Bhool Bhulaiyaa से तुलना करके देखने जाएंगे, तो आपको फर्क साफ दिखेगा। वहां जहां कॉमेडी के साथ डर भी था, यहां डर लगभग गायब नजर आता है।
क्या फिल्म में हॉरर का तत्व है या नहीं?
हॉरर कॉमेडी का सबसे अहम हिस्सा होता है उसका बैकग्राउंड म्यूजिक और सस्पेंस। लेकिन भूत बंगला इस मामले में कमजोर पड़ती है। फिल्म में ऐसे बहुत कम मौके आते हैं जहां आपको डर महसूस हो।





















