कैटेगरी

Bhoot Bangla Day 3 Collection: अक्षय कुमार की फिल्म का बॉक्स ऑफिस धमाका

Bhooth Bangla Day 3 Collection: भूत बंगला ने तीसरे दिन जबरदस्त कमाई की। जानें अक्षय कुमार की फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
Updated at :

बॉक्स ऑफिस से बड़ी अपडेट सामने आई है। Bhoot Bangla ने रिलीज के तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त कमाई दर्ज की है। भूत बंगला में अक्षय कुमार की वापसी ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है और इसका असर कलेक्शन में साफ दिखाई दे रहा है।

Share:
गूगल न्यूज़

Bhoot Bangla तीसरे दिन कितना रहा कलेक्शन?

Bhoot Bangla ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे दिन फिल्म ने करीब 19 करोड़ रुपये कमाए।तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने करीब 18.79 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 53.79 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 64 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

क्या है फिल्म की खासियत?

इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जो लंबे समय बाद अक्षय कुमार के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की कहानी मंगलपुर गांव के एक पुराने महल के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है।

फिल्म का बजट करीब 100-120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में शुरुआती तीन दिनों की कमाई को देखते हुए फिल्म ने मजबूत शुरुआत की है। अगर इसी तरह फिल्म की कमाई जारी रहती है, तो यह जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।फिलहाल, दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स फिल्म को मिल रहा है और यह बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें- Bhoot Bangla OTT Release: कब और किस प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म?

लेखक के बारे में By Srota Swati Tripathy

जगन्नाथ की भूमि और नीले समंदर के किनारों से निकलकर झीलों के शहर भोपाल की एमसीयू यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री कर रहे हैं। सीखने और समझने का दौर अभी भी जारी है। अब 'समस्तीपुर न्यूज़' के कंटेंट राइटर और अपने लेख के लिए जाने जाते हैं|

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें