Asha Bhosle Passes Away Rumour: आपको बताते चले की 12 जुलाई 2025 को सोशल मीडिया पर सिंगर आशा भोसले के निधन की झूठी खबर ने हर किसी को चौंका दिया। लेकिन क्या सच में आशा भोसले का निधन हुआ है? इस सवाल का जवाब जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं इस वायरल खबर का पूरा सच।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई Asha Bhosle Passes Away की अफवाह

12 जुलाई 2025 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक तस्वीर तेज़ी से वायरल हुई जिसमें दिग्गज गायिका आशा भोसले की तस्वीर पर माला लगी दिख रही थी। इसके साथ लिखा गया, “Asha Bhosale Passes Away – एक युग समाप्त।” कुछ यूज़र्स ने दुख जताते हुए लिखा कि भारतीय संगीत ने एक और अनमोल रत्न खो दिया।

यह खबर जैसे ही फैली, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाखों लोगों ने श्रद्धांजलि पोस्ट करना शुरू कर दिया। कई बड़े पेजों और यूट्यूब चैनलों ने भी बिना पुष्टि के आशा भोसले के निधन की खबर चलानी शुरू कर दी।

इसे भी पढ़े

आनंद भोसले का बयान: “मेरी मां पूरी तरह स्वस्थ हैं”

जब अफवाह बहुत ज़्यादा फैल गई, तो खुद आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया से बात करते हुए इस खबर को “झूठा और भ्रामक” बताया। उन्होंने साफ कहा,

मेरी मां आशा भोसले एकदम स्वस्थ हैं और अपने घर पर हैं। कृपया इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

यह स्पष्टीकरण आने के बाद ही लोगों को सच्चाई का पता चला और राहत की सांस ली गई।