Anupama Twist: अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड काफी जबरदस्त और दिलचस्प होने वाला है। सीरियल में दिखाया जाएगा कि टीना,अनु से कहती है कि वह एक फ्रॉड औरत है। अनु को वह धमकी देती है कि वह पुलिस के पास उसके खिलाफ फ्रॉड का केस करेगी। वह अपने सास-ससुर मनप्रीत और रविंदर को कहती है कि उन्हें ऐसा करते हुए शर्म नहीं आई। अनु ये सुनकर काफी गु्स्सा हो जाती है। वह कहती है कि क्या उसे अपने माता-पिता की बेइज्जती करने में शर्म आई। अनु, टीना और अर्जुन को वकील खोजने के लिए कहती है। वह दोनों को बताती है कि उसके पास उनके खिलाफ सबूत है।

इस वजह से परेशान है पराग

अनुपमा, टीना और अर्जुन को बताती है कि उसका बेटा अंगद उसके खिलाफ पुलिस को गवाही देगा। टीना घबरा जाती है और अनु को अपने फैमिली मैटर से दूर रहने के लिए कहती है। अनु कहती है कि यह अब कोई पर्सनल मामला नहीं है, क्योंकि जो बच्चे अपने माता-पिता की बेइज्जती करते हैं या उन्हें मारते हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए। दूसरी तरफ पराग परेशान होता है कि हीरे कैसे बदल गए। पराग को डर सताता है कि शहर वाले ये समझ ना ले कि वह नकली हीरे बेचता है। गौतम उसको भड़काता है और कहता है कि ये काम अंश ने किया होगा। जबकि प्रेम और राही को शक है कि ये सब गौतम और माही का किया हुआ है।

टीना और अर्जुन की नयी चाल

टीना और अर्जुन को लगता है कि वह फंस गए और इस वजह से दोनों मनप्रीत और रविंदर से माफी मांगते हैं। अनु कहती है कि अब कोई भी उसके नकली आंसुओं में नहीं आएंगे। टीना और अर्जुन मनप्रीत और रविंदर को मैनिपुलेट करने की कोशिश करते हैं। इस बीच माही और गौतम अपनी जीत का जश्न मनाते हैं. दोनों खुश होते हैं कि उनका प्लान काम कर गया और अब पराग बर्बाद हो जाएगा। राही और प्रेम यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि हीरे किसने बदले। दूसरी तरफ टीना और अर्जुन की बातों में उसके सास-ससुर आ जाएंगे। मनप्रीत और रविंदर अपने दोस्तों को जाने के लिए कहती है।

यह भी पढ़ें- रक्षा गुप्ता के गालों पर खेसारी लाल यादव ने खूब लगाया रंग, देसी रोमांस से भरपूर “होली बाद आके” बना ट्रेंडिंग सॉन्ग

यह भी पढ़ें- गोविंदा के गाने ‘एक चुम्मा’ पर बूढ़ी दादी ने किया ऐसा डांस, यूजर्स रह गए हैरान, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो