Skip to main content
Samastipur News

Anupama: शाह हाउस में छाएगा मातम, प्रार्थना करेगी सुसाइड, आएगा शॉकिंग ट्विस्ट

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिवाकर की सच्चाई शाह परिवार के सामने आ जाएगी. अनु उसकी पत्नी और बेटे को लेकर आएगी, जो उसका सच बता देंगे. पाखी सच जानकर टूट जाएगी और अनु को गले लगाकर रोने लगेगी.

Updated at :
Anupama: शाह हाउस में छाएगा मातम, प्रार्थना करेगी सुसाइड, आएगा शॉकिंग ट्विस्ट
Anupama: शाह हाउस में छाएगा मातम, प्रार्थना करेगी सुसाइड, आएगा शॉकिंग ट्विस्ट (PC-Social Media)
AI सार तैयार किया जा रहा है...
खबर सुनें

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में खूब सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। सीरियल में दिखाया जाएगा कि पाखी और दिवाकर सगाई करने का फैसला करते हैं। लीला, दिवाकर से उसके माता-पिता के बारे में पूछती है। वह बताता है कि उसके माता-पिता की तबीयत ठीक नहीं है। पाखी उससे सगाई जल्दी करने की बात कहती है। किंजल कोशिश करती है कि सगाई को रोक दे, लेकिन वह सफल नहीं हो पाती। तभी दिवाकर का बेटा आ जाता है और वह सगाई रोक देता है। पाखी और बाकी लोग हैरान रह जाते हैं। अनुपमा कहती है कि परिवार के बिना सगाई मुमकिन नहीं है, इसलिए वह दिवाकर की पत्नी और बेटे को भी ले आई।

परिवार से रिश्ता तोड़ देगी उसकी पत्नी

अनुपमा अपने परिवार वालों को दिवाकर की फैमिली से मिलवाती है। पाखी को अनु की बातों पर यकीन नहीं होता। पाखी कहती है कि अनु ने उसकी सगाई को खराब करने के लिए खुशी और वरुण को किराए पर लेकर आई है। पाखी नहीं मानती कि दिवाकर का असली नाम करण है और वह उससे झूठ बोल रहा है। दिवाकर अपने परिवार को पहचानने से मना कर देता है। खुशी गुस्सा हो जाती है और दिवाकर को थप्पड़ मारती है। वह उसे अपने बेटे वरुण की कसम खाने के लिए कहती है। अनु, पाखी को दिवाकर का वीडियो दिखाती है, जिसमें वह अपने बेटे का जन्मदिन सेलिब्रेट करता दिखता है।

प्रार्थना उठाएगी एक खतरनाक कदम

पाखी वह वीडियो देखकर हैरान हो जाती है। दिवाकर सबको बताता है कि वह शादीशुदा है और वरुण उसका ही बेटा है। पाखी ये सुनकर रोने लगती है और उसे थप्पड़ मारती है। वह कहती है कि उन्हें दिवाकर को पुलिस के हवाले कर देना चाहिए। दिवाकर अपनी पत्नी को उसे बचाने के लिए कहती है। खुशी उससे रिश्ता तोड़कर वहां से चली जाती है। किंजल कहती है कि उन्हें दिवाकर को चप्पल से मारना चाहिए और उसे पुलिस स्टेशन ले जाना चाहिए। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रार्थना एक बच्ची को जन्म देती है। हालांकि एक शॉकिग ट्विस्ट में प्रार्थना अपनी बच्ची के साथ सुसाइड कर लेगी।

यह भी पढ़ें- गोविंदा के गाने ‘एक चुम्मा’ पर बूढ़ी दादी ने किया ऐसा डांस, यूजर्स रह गए हैरान, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

यह भी पढ़ें- रक्षा गुप्ता के गालों पर खेसारी लाल यादव ने खूब लगाया रंग, देसी रोमांस से भरपूर “होली बाद आके” बना ट्रेंडिंग सॉन्ग

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें
App Icon
Samastipur News App
Live Updates & Alerts
Download