UGC NET Exam 2026 Paper-1 Tips: यूजीसी नेट जून 2026 (ugcnet.nta.nic.in) परीक्षा 22 जून से शुरू होने जा रही है। परीक्षा की तारीख नजदीक आते ही उम्मीदवार अंतिम तैयारी में जुट गए हैं। इसी बीच 10 बार यूजीसी नेट क्वालिफाई कर चुके डॉ. अमित कुमार निरंजन ने पेपर-1 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उन्होंने बताया कि किन विषयों से सबसे ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं और कम समय में बेहतर स्कोर कैसे हासिल किया जा सकता है।
UGC NET Exam 2026 Paper-1 में इन विषयों पर सबसे ज्यादा फोकस करें
डॉ. अमित कुमार निरंजन के अनुसार पेपर-1 में कुछ विषय ऐसे हैं जिनसे हर साल अच्छी संख्या में प्रश्न पूछे जाते हैं। उन्होंने बताया कि रीजनिंग, अनसीन पैसेज, गणितीय संचालन और पर्यावरण से जुड़े बुनियादी प्रश्न सबसे अधिक महत्वपूर्ण माने जाते हैं। जानकारी के मुताबिक इन विषयों से करीब 20 से 25 प्रश्न हल करने में मदद मिल सकती है।
ऐसे में उम्मीदवारों को अंतिम दिनों में इन्हीं टॉपिक्स पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि अभ्यर्थी पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें और अधिक से अधिक मॉक टेस्ट दें। विशेषज्ञ का कहना है कि सिर्फ नए विषय पढ़ने के बजाय पहले से तैयार किए गए महत्वपूर्ण टॉपिक्स को मजबूत करना अधिक फायदेमंद होगा। इससे परीक्षा में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और समय प्रबंधन बेहतर होगा।
परीक्षा शेड्यूल, सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड पर अपडेट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
डॉ. अमित ने कहा कि उम्मीदवारों को पेपर-2 के साथ-साथ पेपर-1 पर भी बराबर ध्यान देना चाहिए। कई बार अभ्यर्थी अपने विषय की तैयारी पर ज्यादा फोकस करते हैं, जबकि पेपर-1 में अंक गंवा देते हैं।















