UGC NET December 2025 Registration: पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन की लिंक 7 नवंबर 2025 तक एक्टिव रहेगा। उम्मीदवार इससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें ताकि उन्हें आगे दिक्कत न हो। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) यूजीसी नेट का मतलब है विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, जो भारत में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर योग्यता हासिल करने और जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF) प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय स्तर की एक अनिवार्य परीक्षा है।

यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा साल में दो बार आयोजित की जाती है और इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ाने के योग्य माने जाते हैं या फिर रिसर्च के लिए सरकारी आर्थिक सहायता (fellowship) प्राप्त कर सकते हैं।

UGC NET December 2025 Registration आवेदन कब तक और कैसे होगा?

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने दिसंबर सत्र के UGC NET December 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आखिरी तारीख का इंतज़ार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

आवेदन सुधार की समय सीना: 10 से 12 नवंबर

कंप्यूटर आधारित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर 2025 में 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होगें। जो उम्मीदवार पहले ही आवेदन कर चुके हैं, वे 10 से 12 नवंबर, 2025 के बीच अपने आवेदन पत्र में बदलाव या सुधार कर सकेंगे, जिसकी घोषणा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने की है। उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और nta.ac.in पर परीक्षा के एडमिट कार्ड और अन्य विस्तृत जानकारी प्रकाशित करेगा।

आवेदन शुल्क देना होगा ज़रूरी