Shivani Panchal UPSC Success Story: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की जब सपने सच्चे होते हैं, तो उनकी कहानी सिर्फ सफलता की नहीं, बल्कि संघर्ष की गूंज भी होती है। हरियाणा के झज्जर जिले के छोटे से गांव भोड़वाल माजरी की बेटी शिवानी पांचाल ने वह कर दिखाया, जो लाखों युवाओं का सपना होता है। UPSC जैसी कठिन परीक्षा में बिना किसी कोचिंग के 53वीं रैंक हासिल करना सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ा सपना देखता है।

Shivani Panchal UPSC Success Story in Hindi: शिवानी की कहानी तब शुरू हुई जब वह महज 4 साल की थीं और उनके पिता का सड़क हादसे में निधन हो गया। मां सविता देवी, जो खुद आंगनवाड़ी वर्कर हैं, ने अकेले संघर्ष करते हुए बच्चों की परवरिश की। शिवानी ने बिना किसी बड़े कोचिंग संस्थान की मदद के, साधारण तरीकों और सीमित संसाधनों से देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा को पास किया। उनकी यह सफलता सिर्फ उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे गांव और राज्य के लिए गर्व का विषय बन चुकी है।

इसे भी पढ़े

Shivani Panchal UPSC Success Story: बिना कोचिंग UPSC में 53वीं रैंक पाने वाली बेटी की प्रेरक कहानी

हरियाणा के झज्जर जिले के भोड़वाल माजरी गांव की रहने वाली शिवानी पांचाल ने UPSC जैसी कठिन परीक्षा में न सिर्फ सफलता हासिल की, बल्कि अपने गांव और परिवार का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने पहले हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) परीक्षा पास की और फिर मात्र एक साल के भीतर UPSC 2024 में 53वीं रैंक हासिल कर सबको चौंका दिया।

इसे भी पढ़े

Shivani Panchal UPSC Topper: बचपन में खोया पिता, मां बनीं सहारा

Shivani Panchal UPSC Topper: शिवानी की सफलता सिर्फ एक परीक्षा पास करने की नहीं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में हार न मानने की कहानी है। जब वह मात्र 4 साल की थीं, तब एक सड़क दुर्घटना में उनके पिता दिलबाग सिंह का निधन हो गया। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उनकी मां सविता देवी पर आ गई, जो आंगनवाड़ी वर्कर हैं। उन्होंने कठिन हालातों में भी बच्चों को पढ़ाया और उन्हें मजबूत बनाया।