भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने Grade B Officer Exam 2025 के लिए Admit Card (Hall Ticket) जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब RBI की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर RBI Grade B Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को लॉगिन के लिए Registration Number और Password दर्ज करना होगा।

RBI Grade B Officer Exam क्या है?

RBI Grade B परीक्षा भारतीय रिजर्व बैंक में मैनेजर स्तर के अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। यह देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी परीक्षाओं में से एक है, जिसके ज़रिए उम्मीदवार बैंक की नीतियों, वित्तीय स्थिरता, और आर्थिक रणनीतियों में योगदान देते हैं।

RBI Grade B 2025 भर्ती किन Streams के लिए है?

यह परीक्षा मुख्य रूप से तीन स्ट्रीम के भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

SPONSORED CONTENTAdvertisement
  • Grade ‘B’ (DR) – General: सामान्य प्रशासन और बैंकिंग संचालन से जुड़ा प्रमुख पद।
  • Grade ‘B’ (DR) – DEPR: आर्थिक नीति एवं अनुसंधान विभाग।
  • Grade ‘B’ (DR) – DSIM: सांख्यिकी और सूचना प्रबंधन विभाग।

RBI Grade B 2025 Exam Dates (परीक्षा तिथियाँ)

RBI ने ग्रेड ‘बी’ आफिसर पदों के लिए होने वाली ऑनलाइन परीक्षा की तिथियाँ जारी कर दी हैं। उम्मीदवारों को अपनी संबंधित परीक्षा तिथि पर विशेष ध्यान देना चाहिए: