Neetu Mam Success Story: भारत की लोकप्रिय इंग्लिश टीचर नीतू सिंह, जिन्हें छात्र प्यार से “Neetu Mam” कहते हैं, सिर्फ पढ़ाने तक सीमित नहीं रहीं। KD Campus और KD Live जैसे संस्थानों से लाखों छात्रों को शिक्षित करने वाली यह शिक्षिका अब शिक्षा व्यवस्था की खामियों के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर रही हैं। कम उम्र में पिता को खोने वाली नीतू सिंह की कहानी जितनी संघर्षपूर्ण है, उतनी ही प्रेरणादायक भी।
31 जुलाई 2025 को SSC परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों और धांधली के खिलाफ दिल्ली में आयोजित ‘दिल्ली चलो’ मार्च में शामिल होने पहुंचीं नीतू मैम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वे देशभर से आए छात्रों के साथ DOPT कार्यालय के बाहर विरोध में शामिल हुई थीं। उनका कहना है, “हम सिर्फ छात्रों की आवाज़ मंत्री तक पहुँचाना चाहते हैं, लेकिन पुलिस ऐसा करने नहीं दे रही। नीतू मैम की ये नई भूमिका उन्हें शिक्षक से सामाजिक आंदोलन की अगुवा बना रही है।
Neetu Mam Success Story: संघर्ष से भरा, लेकिन उम्मीद से रोशन

Success Story of Teacher Neetu Singh एक ऐसी कहानी है, जहां बचपन में कठिनाइयाँ थीं, लेकिन माँ का विश्वास अडिग था। नीतू सिंह का जन्म झारखंड में हुआ और बचपन में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया। समाज ने उनकी माँ को बेटियों को साधारण स्कूल में पढ़ाने की सलाह दी, लेकिन माँ ने नीतू को बेहतर शिक्षा दिलाने का निर्णय लिया। धीरे-धीरे नीतू ने खुद को साबित किया और Teacher Neetu Singh के रूप में एक नई पहचान बनाई। यह उनकी प्रेरणादायक कहानी की शुरुआत थी।
कानून से लेकर कोचिंग तक का बदला रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने वकालत शुरू की, लेकिन कम आमदनी के कारण उन्होंने ट्यूशन पढ़ाने का फैसला किया। शुरुआत में उन्होंने बसों में धक्के खाते हुए बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। एक बार मुखर्जी नगर जाने पर उन्हें एहसास हुआ कि वहां कोचिंग की बहुत माँग है। यहीं से उन्होंने कोचिंग देने की दिशा में कदम बढ़ाया।
















