NEET UG Paper Leak: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की NEET UG Paper Leak 2025 को लेकर देशभर में मचा हड़कंप, NTA ने दी चेतावनी

NEET UG Paper Leak 2025 in Hindi: परीक्षा से पहले 1,500 संदिग्ध दावे, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट पर

NEET UG 2025 की परीक्षा 4 मई को पूरे देश में आयोजित की जानी है, लेकिन परीक्षा से पहले नीट पेपर लीक को लेकर सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर अफवाहों की बाढ़ आ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नीट पेपर लीक के 1,500 संदिग्ध दावे सामने आए हैं। इन दावों ने NEET UG paper leak news को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

पुलिस और साइबर सेल ने इन गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए छात्रों और अभिभावकों को सावधान रहने की सलाह दी है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि NEET UG 2025 paper leak से जुड़ी अफवाहें फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े

NEET 2025 पेपर लीक मामले में साइबर ठग भी सक्रिय, फर्जी पेपर बेचने की कोशिश

जांच में सामने आया है कि साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं और व्हाट्सएप, टेलीग्राम व इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर NEET UG 2025 WhatsApp leak से जुड़ी झूठी जानकारियां फैलाई जा रही हैं। NEET 2025 fake news के जरिए छात्रों को भ्रमित किया जा रहा है और उनसे पैसे की मांग की जा रही है।

NTA ने बताया कि अब तक 106 टेलीग्राम चैनल और 16 इंस्टाग्राम अकाउंट ऐसे मिले हैं, जो NEET UG paper leak claims फैला रहे थे। इन सभी की जानकारी साइबर अपराध विभाग को दे दी गई है और उनके खिलाफ जांच शुरू हो चुकी है।