MP Police SI Recruitment 2025: अगर आप पुलिस विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। मध्य प्रदेश पुलिस में सब इन्स्पेक्टर (Sub Inspector) के पदों पर जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि फिलहाल आवेदन शुरू नहीं हुए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी इस तारीख से पहले ही अपना आवेदन सुनिश्चित कर लें।

MP Police SI Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अक्टूबर 2025 से शुरू होंगे और 10 नवंबर 2025 तक चलेंगे। आवेदन esb.mp.gov.in पर किए जाएंगे। परीक्षा की तिथि 9 जनवरी 2026 निर्धारित है, जो दो पालियों में आयोजित होगी।

MP Police SI Recruitment 2025 Application Dates आवेदन प्रक्रिया और समय सीमा

मध्या प्रदेश पुलिस से सब इन्स्पेक्टर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी, जिसका प्रबंधन मध्या प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा किया जा रहा है। पात्र और इच्छुक उम्मेदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाईट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेधन भर सकेंगे। यह प्रक्रिया 10 नवंबर 2025 तक खुली रहेगी, जिसके बाद कोई भी नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों के पास 15 नवंबर 2025 तक अपने भरे हुए आवेदन फॉर्म में सुधार करने का भी विकल्प रहेगा।

अभ्यारथियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि की भीड़ से बचने के लिए, आवेदन शुरू होते ही, सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़कर अपना फॉर्म जल्द से जल्द जमा करें और उसका प्रिन्टआउट सुरक्षित रख लें।