JAC 10th Compartment Result 2025 OUT: झारखंड एकेडमिक काउंसलिंग (JAC) ने सेकेंडरी कंपार्टमेंट/ इम्प्रूवमेंट एक्जाम कक्षा 10 का परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं में भाग लेने वाले सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि वे तुरंत ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट jacresults.com पर जाकर अपने परिणाम की जांच कर सकते है।

इसके अतिरिक्त, छात्रों की सुविधा के लिए वे इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके भी सीधे रिजल्ट की जांच करने के साथ ही अपनी मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम चेक करने और एक्सेस करने के लिए, छात्रों को अपने संबंधित रोल नंबर एवं रोल कोड को निर्धारित कॉलम में दर्ज करना होगा।

JAC 10th Compartment Result 2025: कैसे देखें परिणाम?

झारखंड बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 देखने के लिए छात्रों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  1. सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए लिंक
    “Results of Compartmental & Improvement Secondary Examination – 2025” पर क्लिक करें।
  3. अब नया पेज खुलेगा, जहां आपको Roll Code, Roll Number और Captcha Code भरना होगा।
  4. “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट ले सकते हैं।

JAC 10th Improvement Result 2025: मार्कशीट डाउनलोड और महत्वपूर्ण निर्देश

जो मार्कशीट अभी डाउनलोड की जा रही है, वह केवल एक डिजिटल कॉपी (Provisional Marksheet) है।
छात्रों की मूल मार्कशीट (Original Marksheet) उनके संबंधित स्कूलों में कुछ दिनों में भेज दी जाएगी।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त करने के लिए अपने स्कूल, प्रिंसिपल या क्लास टीचर से संपर्क करें।