IIT Delhi Summer Fellowship: देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल आईआईटी दिल्ली ने छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर खोला है। समर रिसर्च फैलोशिप प्रोग्राम के जरिए छात्रों को रिसर्च का व्यावहारिक अनुभव लेने का मौका मिलेगा। यह पहल उन युवाओं के लिए खास मानी जा रही है, जो भविष्य में रिसर्च या टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
क्या है यह IIT Delhi Summer Fellowship और क्यों है खास?
IIT Delhi Summer Fellowship 2026 एक ऐसा प्रोग्राम है, जिसमें देशभर के इंजीनियरिंग और पोस्टग्रेजुएट छात्र हिस्सा ले सकते हैं। इस प्रोग्राम के तहत चयनित छात्रों को करीब 8 हफ्तों तक आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसरों के साथ काम करने का मौका मिलेगा।यह प्रोग्राम छात्रों को सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि research program, practical learning और नई तकनीकों को समझने का मौका देता है। यही कारण है कि इसे करियर की शुरुआत के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म माना जाता है।
फेलोशिप के दौरान छात्र अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे, जहां उन्हें रिसर्च मेथड्स, डेटा एनालिसिस और टेक्नोलॉजी के नए ट्रेंड्स सीखने का मौका मिलेगा।इस तरह के प्रोग्राम छात्रों को आगे चलकर पीएचडी, रिसर्च या इंडस्ट्री जॉब्स में मदद करते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन? जानें पात्रता
इस फैलोशिप के लिए आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं।






















