Skip to main content
Samastipur News

IIMC Admission 2026: पत्रकारिता में करियर का मौका, MA और PG Diploma एडमिशन ओपन, जानें पूरी प्रक्रिया

IIMC Admission 2026 के लिए MA और PG डिप्लोमा कोर्स में आवेदन शुरू। जानें योग्यता, फीस, काउंसलिंग शेड्यूल और आवेदन प्रक्रिया।

विज्ञापन
Updated at :

IIMC Admission 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमए और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि संस्थान को वर्ष 2024 में डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला था। प्रवेश प्रक्रिया के साथ काउंसलिंग और सीट आवंटन का पूरा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

IIMC Admission 2026: आवेदन की तारीखें और योग्यता, जानें जरूरी जानकारी

जानकारी के मुताबिक पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 26 मई से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 7 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले चरण का सीट आवंटन 9 जून को जारी होगा। इसके बाद दूसरा चरण 16 जून और तीसरा चरण 23 जून को आयोजित किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया 27 जून तक पूरी होने की संभावना है।

विज्ञापन

एमए कार्यक्रम में प्रवेश के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार के पास CUET PG 2026 के मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म पेपर का वैध स्कोर होना चाहिए। PG डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए भी स्नातक डिग्री और CUET PG स्कोर अनिवार्य है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा से जुड़ी जानकारी सही तरीके से भरनी होगी।

ऐसे करें आवेदन, फीस और सीट आवंटन की पूरी जानकारी

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimc.admissions.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए “Registration and Choice Filling for IIMC Counselling 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद “New Candidate Registration” के माध्यम से आवेदन पूरा किया जा सकता है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 1500 रुपये रखा गया है। वहीं EWS, SC, ST और OBC-NCL वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा।

सीट आवंटन ऑल इंडिया रैंक, उम्मीदवार की प्राथमिकता और आरक्षण नियमों के आधार पर किया जाएगा। सीट मिलने के बाद अभ्यर्थियों को 10वीं का प्रमाणपत्र, CUET PG एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड और अन्य दस्तावेज अपलोड करने होंगे। साथ ही 20 हजार रुपये की सीट स्वीकृति फीस जमा करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार iimc.admissions.nic.in और iimc.gov.in वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक सूचना देख सकते हैं। यदि आप पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सभी दस्तावेज तैयार कर प्रक्रिया पूरी कर लें।

यह भी पढ़ें:- CBSE Answer Sheet Controversy: तकनीकी गड़बड़ी या बड़ी लापरवाही? पोर्टल पर दिखीं गलत कॉपियां

Srota Swati Tripathy
लेखक के बारे मेंBy Srota Swati Tripathy
जगन्नाथ की भूमि और नीले समंदर के किनारों से निकलकर झीलों के शहर भोपाल की एमसीयू यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री कर रहे हैं। सीखने और समझने का दौर अभी भी जारी है। अब 'समस्तीपुर न्यूज़' के कंटेंट राइटर और अपने लेख के लिए जाने जाते हैं|
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें