नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी National Testing Agency ने देशभर के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट जारी की है। CUET UG City Slip 2026 आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। यह सिटी स्लिप छात्रों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी देती है, जिससे वे समय रहते अपनी यात्रा और तैयारी प्लान कर सकें। इस साल परीक्षा 11 मई से 31 मई के बीच आयोजित की जाएगी और लाखों छात्र इसमें शामिल होंगे।

CUET UG 2026: ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप और जानें जरूरी जानकारी

सीयूईटी यूजी परीक्षा भारत की प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इसके जरिए छात्रों को University of Delhi, Banaras Hindu University, Jamia Millia Islamia, Jawaharlal Nehru University और Aligarh Muslim University जैसे टॉप विश्वविद्यालयों में दाखिला मिलता है।

सिटी स्लिप डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स:

  • आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं
  • “CUET UG 2026 City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें
  • एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  • स्क्रीन पर सिटी स्लिप दिखाई देगीइसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

ध्यान रखें कि यह एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए जारी किया गया है। इससे छात्रों को यात्रा और लॉजिस्टिक्स की योजना बनाने में मदद मिलती है।