CUET UG 2025 Exam Postponed: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) की परीक्षा को दो दिन पहले स्थगित कर दिया गया है। पहले यह परीक्षा 8 मई 2025 से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, अब यह परीक्षा 13 मई से लेकर जून के पहले सप्ताह के बीच आयोजित की जाएगी।

CUET UG 2025 Exam Postponed In Hindi: इस बार CUET UG परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी और परीक्षा केवल 37 विषयों में कराई जाएगी। पहले यह परीक्षा 63 विषयों में होती थी। वहीं, परीक्षा अब 2 से 3 शिफ्टों में आयोजित होगी। इस बार करीब 13.5 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं।

CUET UG 2025 Exam Postponed In Hindi: नई तारीख की जानकारी और एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप

NTA ने यह भी स्पष्ट किया है कि 7 मई 2025 को छात्रों के लिए शहर की जानकारी वाली इंटिमेशन स्लिप जारी की जाएगी। इसमें परीक्षा केंद्र का शहर, तारीख और समय का जिक्र होगा। इसे छात्र cuet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

CUET UG 2025 परीक्षा डिटेल्स की सारणी:

विवरणजानकारी
पुरानी परीक्षा तिथि8 मई 2025
नई परीक्षा तिथि13 मई 2025 से शुरू
मोडकंप्यूटर आधारित (CBT)
विषयों की संख्या37 विषय
कुल प्रश्न50 बहुविकल्पीय प्रश्न
समय सीमा60 मिनट
भाषा माध्यम13 भारतीय भाषाएं
मार्किंग सिस्टम+5 सही उत्तर, -1 गलत उत्तर
एडमिट कार्ड वेबसाइटcuet.nta.nic.in
शहर की जानकारी स्लिप7 मई 2025 को जारी होगी

CUET UG 2025 Postponed: सीयूईटी यूजी 2025 में बदलाव

यूजीसी ने इस बार 20 भाषाओं और 6 डोमेन विषयों को हटा दिया है। जिन छात्रों ने इन विषयों का चुनाव किया था, उन्हें अब केवल जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (GAT) देना होगा। परीक्षा 13 भाषाओं में कराई जाएगी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, बंगाली, असमिया, उर्दू, पंजाबी, मराठी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम और उड़िया शामिल हैं।

CUET UG 2025 Postponed: एग्जाम से दो दिन पहले स्थगित हो गई सीयूईटी परीक्षा, देखें नई डेट

CUET UG 2025 Exam Dates: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “CUET UG 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी लॉगिन डिटेल्स डालें और सबमिट करें।
  4. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर समस्तीपुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

यह भी पढ़ें:-