CBSE Results 2025 Viral Post: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की CBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 को लेकर सोशल मीडिया पर एक फर्जी नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बताया गया है कि रिजल्ट 6 मई को जारी किया जाएगा। इस वायरल पोस्ट को देखकर छात्र, अभिभावक और शिक्षक वर्ग में भ्रम की स्थिति बन गई है। लेकिन अब CBSE ने इस वायरल नोटिस पर चुप्पी तोड़ते हुए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है।

इसे भी पढ़े

CBSE Results 2025 Viral Post In Hindi: क्या है वायरल नोटिस की सच्चाई?

वायरल हो रहे इस कथित CBSE नोटिस में लिखा है कि CBSE 10वीं का रिजल्ट 6 मई 2025 को जारी होगा, जिसे 2 मई के एक पत्र के रूप में प्रसारित किया गया। हालांकि, CBSE ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि यह पत्र पूरी तरह से फर्जी है और इसे बोर्ड द्वारा जारी नहीं किया गया है।

CBSE ने अपने ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि अभी तक कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की कोई भी ऑफिशियल डेट तय नहीं की गई है। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को चेतावनी दी है कि वे सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in से ही जानकारी प्राप्त करें और किसी भी अफवाह या वायरल पोस्ट पर भरोसा न करें।

इसे भी पढ़े