CBSE Results 2025 Offline Check In Hindi: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की CBSE बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2025 कभी भी जारी किया जा सकता है। लेकिन अक्सर रिजल्ट जारी होते ही CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक हो जाने के कारण वेबसाइट क्रैश या स्लो हो जाती है। ऐसे में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सीबीएसई रिजल्ट ऑफलाइन तरीकों से भी आसानी से चेक किया जा सकता है।

नीचे हम आपको CBSE Results 2025 Offline Check करने के तीन आसान और भरोसेमंद तरीकों के बारे में बता रहे हैं – डिजिलॉकर ऐप, एसएमएस सर्विस और उमंग ऐप के माध्यम से।

इसे भी पढ़े

CBSE Board Results 2025 Offline Check via Digilocker | डिजिलॉकर से रिजल्ट कैसे चेक करें

अगर आप ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं तो Digilocker एक बेहतरीन विकल्प है। यहां से आप डिजिटल मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं:

SPONSORED CONTENTAdvertisement
  1. अपने मोबाइल या कंप्यूटर से digilocker.gov.in पर जाएं
  2. पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें, वरना साइनअप करें
  3. लॉगिन के बाद “Education” सेक्शन में जाएं
  4. CBSE का विकल्प चुनें
  5. अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अन्य जानकारी भरें
  6. सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट दिखेगी
  7. आप इसे PDF के रूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं
इसे भी पढ़े

CBSE Results 2025 by SMS | SMS से कैसे देखें रिजल्ट

जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे SMS से भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं: