CBSE Board 12th Result 2025: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की 13 मई 2025 को जैसे ही CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया, देशभर में नतीजों को लेकर चर्चा शुरू हो गई। लेकिन इस बार का रिजल्ट सिर्फ नंबरों की बात नहीं है, बल्कि यह बदलाव, समावेशिता और समाज में आ रहे नए सोच का प्रतीक बन गया है।
सबसे बड़ी और हैरान करने वाली खबर ये रही कि CBSE Board 12th Result 2025 में ट्रांसजेंडर छात्रों का पास प्रतिशत 100% रहा है। जी हां, इस कैटेगरी के सभी छात्र परीक्षा में सफल रहे हैं, जो कि बीते साल के मुकाबले दोगुनी छलांग है। ये परिणाम सिर्फ आंकड़ों की जीत नहीं बल्कि आत्मविश्वास, संघर्ष और मेहनत की कहानी है।
जहां एक तरफ लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, वहीं ट्रांसजेंडर छात्रों की सफलता ने एक नया इतिहास रच दिया। अब यह सवाल उठता है—क्या हम शिक्षा के जरिए वाकई एक समावेशी समाज की ओर बढ़ रहे हैं? आइए जानते हैं इस शानदार सफलता की पूरी कहानी…
CBSE Board 12th Result 2025: ट्रांसजेंडर छात्रों की ऐतिहासिक सफलता
CBSE Board 12th Result 2025 की घोषणा ने यह साफ कर दिया है कि अब शिक्षा के क्षेत्र में समानता की ओर बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इस वर्ष ट्रांसजेंडर कैटेगरी से जितने भी छात्र परीक्षा में बैठे, वे सभी सफल हुए हैं। पिछले साल जहां यह आंकड़ा सिर्फ 50% था, वहीं इस बार यह दोगुना हो गया। यह उन छात्रों की मेहनत और समाज में बदलते नजरिए को दर्शाता है।























