Bihar 11th Admission 2025 Result: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की बिहार बोर्ड ने 4 जून 2025 को इंटर एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी करने का ऐलान कर दिया है। अगर आपने भी 11वीं में एडमिशन के लिए OFSS Bihar के जरिए आवेदन किया था, तो अब आपके इंतजार की घड़ी खत्म हो चुकी है।

Bihar 11th Admission 2025 की पहली चयन सूची आज सुबह 11 बजे जारी होगी और इसे आप ऑफिशियल वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर चेक कर सकते हैं। खबर ये भी है कि अगर आप समय पर रिजल्ट नहीं चेक करते, तो आपका नामांकन का मौका छिन सकता है। इसलिए तुरंत वेबसाइट पर जाकर अपना नाम लिस्ट में देखें।

क्या आपका नाम आया है पहली लिस्ट में या नहीं? जानिए पूरा प्रोसेस, लिस्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स और नामांकन की आखिरी तारीख – सब कुछ इस रिपोर्ट में।

Bihar 11th Admission 2025 Result: पहली मेरिट लिस्ट आज जारी, ऐसे करें रिजल्ट चेक

Bihar 11th Admission 2025 Result: First Selection List जारी, नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू बिहार बोर्ड (BSEB) ने 11वीं में नामांकन के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी जानकारी साझा की है। आज यानी 4 जून 2025, बुधवार को पहली चयन सूची (First Merit List) आधिकारिक रूप से वेबसाइट पर जारी की जा रही है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ofssbihar.net वेबसाइट पर जाकर अपना नाम मेरिट लिस्ट में चेक करें।

इसे भी पढ़े

Bihar 11th Admission 2025: आवेदन प्रक्रिया कब शुरू हुई थी?

बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए 24 अप्रैल 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। छात्रों को आवेदन भरने के लिए 20 मई 2025 तक का समय दिया गया था। बड़ी संख्या में छात्रों ने अलग-अलग स्कूल और कॉलेजों में नामांकन के लिए आवेदन किया था।