Dhurandhar 3: इस समय धुरंधर 2 आग बनकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने दर्शकों से लेकर सेलेब्स को अपनी दीवाना बना दिया है। जितनी तारीफ रणवीर सिंह की हो रही है, उतनी ही तारीफ फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की भी हो रही है। फिल्म की दमदार एक्टिंग, दमदार कास्ट ने सबको इम्प्रेस कर दिया। इस बीच सोशल मीडिया पर धुरंधर 3 को लेकर बातें हो रही है। ऐसे में फैंस सोच रहे कि क्या सच में ‘धुरंधर पार्ट 3’ आने वाला है? ‘धुरंधर पार्ट 3: द मेहेम’ का एक कथित ‘एंड क्रेडिट स्लेट’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसने फैंस को पार्ट 3 के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। अब इसपर फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने रिएक्ट किया है।
‘धुरंधर पार्ट 3’ नहीं आ रहा
जूम से बात करते हुए मुकेश छाबड़ा ने कहा, “ऐसा कुछ नहीं होने वाला। बहुत सारी अफवाहें हैं।” उन्होंने कहा कि अगर कोई ऑफिशियल अपडेट होगा, तो वह उसे X पर शेयर करेंगे।
क्या इस वजह से उड़ी धुरंधर 3 की अफवाह
दरअसल, एक क्लिप जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वह ‘धुरंधर पार्ट 3: द मेहेम’ की एंड क्रेडिट स्लेट है इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसके अनुसार बताया जा रहा कि फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले आदित्य धर ने दर्शकों से क्रेडिट्स खत्म होने तक रुके रहने की गुजारिश की थी. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जब तक क्रेडिट्स चलने बंद न हो जाएं, तब तक अपनी सीटों से न उठें।” इससे इस बात की अटकलें और तेज हो गईं कि क्रेडिट्स में ही ‘पार्ट 3’ के बारे में कोई घोषणा छिपी हो सकती है। लेकिन आखिर के क्रेडिट्स में तीसरी फिल्म के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है।
धुरंधर 2 की कहानी
धुरंधर 2 की कहानी जसकीरत सिंह रंगी (जिसे हमजा अली मज़ारी के नाम से भी जाना जाता है) पर आधारित है। वह एक अंडरकवर एजेंट है जो एक बेहद जोखिम भरे इंटेलिजेंस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के आपराधिक अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ करता है। इसकी दूसरी किस्त में उसके अतीत, उसके मकसद और उसके मिशन की गहराई से पड़ताल की गई है। इस फिल्म को दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया और कलाकारों के दमदार अभिनय का भी भरपूर साथ मिला है।
Dhurandhar 2: कौन हैं उदयबीर संधू? रणवीर सिंह के दोस्त बनकर बने फिल्म की जान











