Dhurandhar 2: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपनी थिएट्रिकल यात्रा की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर जोरदार की। 18 मार्च को फिल्म ने पेड प्रीव्यू में जबरदस्त कमाई की। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, आदित्य धर के निर्देशन वाली इस फिल्म ने 18 मार्च को 44 करोड़ रुपये की नेट कमाई ने बॉलीवुड प्रीमियर के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित कर दिया है। इसने 2024 में ‘स्त्री 2’ द्वारा बनाए गए 10 करोड़ रुपये के पिछले रिकॉर्ड को आसानी से पीछे छोड़ दिया। इस बीच आपको फिल्म के ऐसे 10 पॉपुलर डायलॉग्स जो दर्शकों को दीवाना बना रहा है।

1, इस जन्म में फैमिली फर्स्ट यारा, अगले जन्म में देश को भी संभाल लूंगा. – (रणवीर सिंह का डायलॉग )

2, “बदला लेना आसान नहीं होता, दर्द को हौसले का ईंधन चाहिए होता है और वो ईंधन हर किसी के पास नहीं होता.” – (आर माधवन का डायलॉग )

3. “मेरे अंदर देश के लिए जो प्यार था वो खत्म हो गया है, मेरे पास आपको देने के लिए कुछ नहीं है.” – (जसकीरत के किरदार में रणवीर का डायलॉग )

4. “हम मर्द हैं जसकीरत, पैदा होने से मरने तक हमारा फर्ज़ है लड़ना.” -(आर माधवन का डायलॉग )

5. “इस दुनिया में हर किसी की कीमत होती है, वफादार की थोड़ी ज़्यादा.”– (रणवीर सिंह का डायलॉग )

6. “अब पाकिस्तान का मुस्तक़बिल हिंदुस्तान तय करेगा.”-(रणवीर सिंह का डायलॉग )

7. “जिंदा रखके तड़पाने में जो मज़ा है वो मौत में कहां!”– (राकेश बेदी का डायलॉग

8. “ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी”-(रणवीर सिंह का डायलॉग )

9. “रो क्यों रहा है लाले तूने सुना नहीं जहां दर्द है, वहां दर है.”-(संजय दत्त का डायलॉग )

10. “हिंदुस्तानी काफिर का सिर काटकर मुशर्रफ के दस्तरख़्वान पर रखा था मेजर इकबाल ने ख़ुदा कसम, अब एक और हिंदुस्तानी सर काटकर मुरीदके के मीनार से लटकाऊंगा.”– (अर्जुन राजपाल का डायलॉग )

यह भी पढ़ेंDhurandhar 2 Review: बॉलीवुड और साउथ स्टार्स का रिएक्शन, ‘धुरंधर 2’ पर क्या बोले सेलेब्स?