रजनीकांत ने कहा- आदित्य धर बॉक्स ऑफिस के बाप

रजनीकांत ने धुरंधर 2 का रिव्यू करते हुए एक्स पर लिखा, “क्या फिल्म है… #Dhurandhar2‌ !!! आदित्य धर बॉक्स ऑफिस के बाप!!! रणवीर और पूरी कास्ट और क्रू को बहुत-बहुत बधाई। हर भारतीय को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। जय हिंद।”

आदित्य धर ने किया रिप्लाई

इस तारीफ का जवाब देते हुए, आदित्य धर ने लिखा, “सर हम सब मनोरंजन को सिर्फ एक ही पैमाने से मापते हुए बड़े हुए हैं-आप। दशकों तक हमें सीटियां बजाने, हंसाने, रुलाने और जिंदगी से भी बढ़कर महसूस कराने के बाद भी, आप आज भी उसी अंदाज और नजाकत के साथ यह सब कर रहे हैं-यह तो सचमुच जादू है। इसलिए जब आप ‘धुरंधर 2’ को जरूर देखने लायक फिल्म कहते हैं, तो यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा ‘सुपरस्टार’ वाला पल लगता है। यह उस इंसान का आशीर्वाद जैसा लगता है, जिसने हम सबको बड़े सपने देखना सिखाया। मैं शब्दों में अपनी कृतज्ञता जाहिर नहीं कर सकता, सर। यह बात सीधे मेरे दिल में उतर गई है। जय हिंद।”


धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने सोमवार को 65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया। फिल्म का भारत में पांच दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 519.12 करोड़ रुपये हो गया है. दिन-वार बॉक्स ऑफिस ब्रेक-अप यहां जानें-

  • दिन 0 (बुधवार): ₹43 करोड़
  • गुरुवार: ₹102.55 करोड़
  • शुक्रवार: ₹80.72 करोड़
  • शनिवार: ₹113 करोड़
  • रविवार: ₹114.85 करोड़
  • सोमवार: ₹65 करोड़
  • कुल: ₹519.12 करोड़