Dhurandhar 2: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ने की होड़ में है। यह फिल्म तो पिछली फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी पीछे छोड़ रही है, जो दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस सीक्वल ने रिलीज के पहले पांच दिनों में ही मूल फिल्म की कमाई से लगभग तीन गुना अधिक कमाई की है। जहां धुरंधर ने रिलीज़ के पांच दिनों के भीतर भारत में 183.9 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं धुरंधर 2 ने इसी समय में भारत में 522.58 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसे फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड और साउथ स्टार्स का साथ मिल रहा है। अब सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म का रिव्यू किया है।
रजनीकांत ने कहा- आदित्य धर बॉक्स ऑफिस के बाप
रजनीकांत ने धुरंधर 2 का रिव्यू करते हुए एक्स पर लिखा, “क्या फिल्म है… #Dhurandhar2 !!! आदित्य धर बॉक्स ऑफिस के बाप!!! रणवीर और पूरी कास्ट और क्रू को बहुत-बहुत बधाई। हर भारतीय को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। जय हिंद।”
आदित्य धर ने किया रिप्लाई
इस तारीफ का जवाब देते हुए, आदित्य धर ने लिखा, “सर हम सब मनोरंजन को सिर्फ एक ही पैमाने से मापते हुए बड़े हुए हैं-आप। दशकों तक हमें सीटियां बजाने, हंसाने, रुलाने और जिंदगी से भी बढ़कर महसूस कराने के बाद भी, आप आज भी उसी अंदाज और नजाकत के साथ यह सब कर रहे हैं-यह तो सचमुच जादू है। इसलिए जब आप ‘धुरंधर 2’ को जरूर देखने लायक फिल्म कहते हैं, तो यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा ‘सुपरस्टार’ वाला पल लगता है। यह उस इंसान का आशीर्वाद जैसा लगता है, जिसने हम सबको बड़े सपने देखना सिखाया। मैं शब्दों में अपनी कृतज्ञता जाहिर नहीं कर सकता, सर। यह बात सीधे मेरे दिल में उतर गई है। जय हिंद।”
संबंधित खबरें (Also Read)
Golmaal 5: सस्पेंस खत्म! अक्षय कुमार ने किया कन्फर्म- ‘गोलमाल 5’में अजय देवगन ही मारेंगे एंट्री बतौर हीरो

थलाइवा भी हुए Dhurandhar 2 फैन! Rajnikant ने कहा- ये फिल्म हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए

कौन हैं ईशा रिखी, जो बनीं Badshah की दुल्हन? जानिए दोनों की लव स्टोरी

बिना मुकाबले फिर बने बॉस! JDU की कमान चौथी बार संभालेंगे Nitish Kumar

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने सोमवार को 65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया। फिल्म का भारत में पांच दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 519.12 करोड़ रुपये हो गया है. दिन-वार बॉक्स ऑफिस ब्रेक-अप यहां जानें-
- दिन 0 (बुधवार): ₹43 करोड़
- गुरुवार: ₹102.55 करोड़
- शुक्रवार: ₹80.72 करोड़
- शनिवार: ₹113 करोड़
- रविवार: ₹114.85 करोड़
- सोमवार: ₹65 करोड़
- कुल: ₹519.12 करोड़







