Dhurandhar 2 OTT Release: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 के ट्रेलर ने फैंस को खुश कर दिया। रणवीर सिंह का रफ एंड टफ अवतार और संजय दत्त की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ फैंस सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। ट्रेलर में अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, आर माधवन और सारा अर्जुन भी दमदार अंदाज नजर आए। ट्रेलर करीब साढ़े तीन मिनट का था और हर एक सीन नये टर्न एंड ट्विस्ट से भरा हुआ था। फिल्म के पेड प्रीव्यूज शोज के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गए हैं। अब इसके ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है।