Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3: ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी दहाड़ से बॉक्स ऑफिस हिला दिया। फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। ओपनिंग डे पर मूवी ने 102 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। जबकि दुनिया भर में 240 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन हुआ था। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की तारीफ कई सेलेब्स ने कर दिया, जिसमें राम गोपाल वर्मा, अल्लू अर्जुन, राम चरण, महेश बाबू, राकेश रोशन का नाम शामिल हैं। चलिए तीसरे दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं।
तीसरे दिन की कमाई जानें
sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर 2 ने तीसरे दिन 64.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। फिल्म का ये शुरुआती आंकड़ा है और नाइट शोज आने के बाद इसके फाइनल आंकड़े आएंगे। टोटल कलेक्शन मूवी ने अब 290.78 करोड़ रुपये का कर लिया है. रविवार को फिल्म की कमाई और बढ़ेगी।
डे वाइज कलेक्शन
- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 0: 43 करोड़ रुपये
- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: 102.55 करोड़ रुपये
- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2: 80.72 करोड़ रुपये
- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3: 64.51 करोड़ रुपये
टोटल कमाई- 290.78 करोड़ रुपये
कनप्पा स्टार ने किया रिव्यू
‘कनप्पा’ स्टार विष्णु मांचू ने एक्स पर धुरंधर 2 का रिव्यू करते हुए लिखा, “अभी-अभी ‘धुरंधर 2’ देखी, एक जबरदस्त फिल्म जो तथ्यों और कल्पना का शानदार मेल है। इसकी स्क्रिप्ट बहुत दमदार है, और हर डिपार्टमेंट ने अपना बेस्ट दिया है। उन बड़े-बड़े बुद्धिजीवी क्रिटिक्स की बातों को एक तरफ रख दें, तो मेरे लिए यह फिल्म कुछ अलग ही असर करती है। हर देशभक्त को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। यह उन सनसनीखेज घटनाओं से जुड़े ज्यादातर सवालों के जवाब देती है जो हाल के दिनों में भारत में हुई हैं। स्टैंडर्ड काफी ऊंचा हो गया है। अब हम फिल्ममेकर्स की जिम्मेदारी है कि हम भी उस स्टैंडर्ड तक पहुंचें। क्या जबरदस्त फिल्म है!”
संबंधित खबरें (Also Read)
Golmaal 5: सस्पेंस खत्म! अक्षय कुमार ने किया कन्फर्म- ‘गोलमाल 5’में अजय देवगन ही मारेंगे एंट्री बतौर हीरो

थलाइवा भी हुए Dhurandhar 2 फैन! Rajnikant ने कहा- ये फिल्म हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए

कौन हैं ईशा रिखी, जो बनीं Badshah की दुल्हन? जानिए दोनों की लव स्टोरी

बिना मुकाबले फिर बने बॉस! JDU की कमान चौथी बार संभालेंगे Nitish Kumar

कंगना रनौत ने फिल्म को लेकर क्या कहा?
कंगना रनौत ने लिखा, “धुरंधर की सफलता की सबसे अच्छी बात यह है कि आदित्य धर, जो एक बेहतरीन निर्देशक हैं, अब पूरी तरह से स्थापित हो चुके हैं। हॉलीवुड में, निर्देशक हमेशा सुपरस्टार अभिनेताओं से कहीं ज्यादा बड़े होते हैं- जैसे स्टीवन स्पीलबर्ग, क्वेंटिन टारनटिनो, क्रिस्टोफर नोलन। हम अपने फिल्ममेकर्स को कभी भी वह सम्मान या श्रेय नहीं देते जिसके वे हकदार हैं। उन पर काम का बोझ बहुत ज्यादा होता है, उन्हें मेहनताना कम मिलता है, और सुपरस्टार्स उन्हें परेशान करते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि मुझे शायद ही कभी ऐसे युवा मिलते हैं-चाहे वे इंडस्ट्री के अंदर के हों या बाहर के-जो फिल्ममेकर, सिनेमैटोग्राफ़र या टेक्नीशियन बनने का सपना देखते हों। हर कोई खुद को प्रतिभाशाली बताता है, लेकिन वे सब सिर्फ अभिनेता ही बनना चाहते हैं।”
यह भी पढ़ें- O Romeo OTT Release Date: सिनेमाघरों के बाद OTT पर आएगी ओ रोमिया, जानें रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म







