Dhurandhar 2: अर्जुन रामपाल इस समय धुरंधर 2 की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म में अर्जुन ने मेजर इकबाल का किरदार निभाया है। उनका किरदार काफी खतरनाक मूवी में दिखा है। इस बीच उनके हाथ एक नया प्रोजेक्ट आ गया है, जिसमें वह एक बार फिर से विलेन के रोल में दिखेंगे। एक्टर ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ में शानदार एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट है. फिल्म में ऋषभ शेट्टी मराठा राजा की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 2026 के दूसरे छमाही में शुरू होने की उम्मीद है।
‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ में विलेन बनेंगे अर्जुन रामपाल
‘वैरायटी इंडिया’ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन रामपाल फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ में ऋषभ शेट्टी के अपोजिट दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन और निर्माण संदीप सिंह कर रहे हैं। ऋषभ और अर्जुन के अलावा फिल्म का हिस्सा शेफाली शाह होंगी. वही मूवी में छत्रपति शिवाजी महाराज की मां राजमाता जीजाबाई का किरदार निभाती दिखेंगी। फिल्म का संगीत प्रीतम देंगे और रवि वर्मन इसके सिनेमैटोग्राफर होंगे।
अर्जुन रामपाल के आने वाले प्रोजेक्ट्स
अर्जुन रामपाल के पास इस वक्त कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। वह फिल्म ‘ओ साथी रे’ में अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी के साथ दिखेंगे. इसका निर्देशन इम्तियाज अली कर रहे हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह ‘3 मंकीज’, ‘पेंटहाउस’, ‘पंजाब ’95’, ‘ब्लाइंड गेम’ और ‘बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’ में भी नजर आएंगे।
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने लिखा एक खास पोस्ट
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर हुए एक प्यारा सा पोस्ट लिखा. वह लिखती हैं, “धुरंधर डे… मैंने इसे कल रात देखा और मुझे कहना पड़ेगा कि यह मेरी अब तक की सबसे पसंदीदा हिंदी फिल्म है। @rampal72 आपका सब्र, लगन और पॉज़िटिविटी हमेशा मुझे प्रेरित करती है और आप हमेशा अपने काम का स्तर ऊंचा उठाते हैं। #adityadhar एक लेजेंड हैं और @ranveersingh आप एक स्टार हैं। इसकी कास्टिंग एक मास्टरपीस है @castingchhabra फिल्म का हर एक किरदार जबरदस्त है।” इस पर अर्जुन ने कमेंट करते हुए लिखा, “लव यू, मैं बहुत खुश हूं। मुझ पर भरोसा करने, मेरा साथ देने और जब ‘इकबाल’ बन रही थी, उस दौरान जो सब्र तुमने दिखाया, उसके लिए तुम्हारा शुक्रिया। तुम एक मेडल की हकदार हो।”
संबंधित खबरें (Also Read)
Golmaal 5: सस्पेंस खत्म! अक्षय कुमार ने किया कन्फर्म- ‘गोलमाल 5’में अजय देवगन ही मारेंगे एंट्री बतौर हीरो

थलाइवा भी हुए Dhurandhar 2 फैन! Rajnikant ने कहा- ये फिल्म हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए

कौन हैं ईशा रिखी, जो बनीं Badshah की दुल्हन? जानिए दोनों की लव स्टोरी

बिना मुकाबले फिर बने बॉस! JDU की कमान चौथी बार संभालेंगे Nitish Kumar

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 हिट होते ही आदित्य धर हुए इमोशनल, कहा- हर रिस्पांस खास है, मीम्स को लेकर कही ये बात







