Dhurandhar 2: रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। मुंबई में फिल्म का स्पेशल प्रीमियर रखा गया जिसमें फिल्म की पूरी टीम और क्रू मेंबर्स नजर आए। इस इवेंट का एक वीडियो राकेश बेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में आदित्य घर फिल्म की धांसू सक्सेस पर अपनी दिल की बात करते दिखे। उन्होंने बताया कि ‘धुरंधर 2’ को इतना ज्यादा प्यार मिलने के बाद वह कितने भावुक और अभिभूत महसूस कर रहे हैं।

आदित्य धर ने फिल्म की सफलता पर क्या कहा?

राकेश बेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें आदित्य धर हाथ में माइक लिए खड़े दिखे। वह कहते हैं, “उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया- ज्योति देशपांडे से लेकर मेरे एचओडी, मेरे कास्ट मेंबर्स, एक्टर्स और हर उस इंसान का जिसने इस फिल्म में अपना दिल और जान लगा दी। मुझे मिल रहे सभी रिस्पॉन्स और यहां तक कि मीम्स देखकर भी मैं अभिभूत हूं। लेकिन मैं सच में हर किसी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि वे यहां आए, हमारा साथ दिया, और इस सफर का हिस्सा बने। आपके बिना यह मुमकिन नहीं हो पाता। बहुत-बहुत शुक्रिया।” अपने पति की बात सुनकर यामी काफी भावुक हो गई और अपने वीडियो में अपने आंसू पोंछते दिखी।

‘धुरंधर 2’ के सपोर्ट में उतरे ये सितारे

‘धुरंधर 2’ को दर्शकों के अलावा सेलेब्स का साथ मिल रहा है। राम गोपाल वर्मा. राकेश रोशन, राम चरण, मधुर भंडारकर, महेश बाबू, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जूनियर एनटीआर जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब तारीफ की। इन लोगों ने डायरेक्टर के तौर पर आदित्य धर के विजन की तारीफ की और रणवीर सिंह की एक्टिंग की भी खूब सराहना की।

‘धुरंधर 2’ की कमाई

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने 27,766 शो में भारत में कुल 82.35 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। लगभग 80.74 करोड़ रुपये अकेले हिंदी वर्जन से आए हैं। उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई और भी जोरदार होगी।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 पर फिदा हुए जाट डायरेक्टर और राम गोपाल वर्मा, कही ये चौंकाने वाली बात