Skip to main content
Samastipur News

दरभंगा में JOB CAMP: 12वीं पास युवाओं को मिलेंगे 12,000 रुपए, सुनहरा मौका हाथ से न जाने दें

दरभंगा, बिहार में 25 सितंबर को एक विशेष JOB CAMP का आयोजन किया जाएगा, जो 12वीं पास युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। श्रम संसाधन विभाग की ओर से यह बहाली की जा

विज्ञापन

दरभंगा, बिहार में 25 सितंबर को एक विशेष JOB CAMP का आयोजन किया जाएगा, जो 12वीं पास युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। श्रम संसाधन विभाग की ओर से यह बहाली की जा रही है, जिसमें कुल 20 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह से इंटरव्यू के आधार पर होगी। इस संबंध में जानकारी अवर प्रादेशिक नियोजनालय ने दी है।

खबर सुनें
विज्ञापन

JOB CAMP की जानकारी:

इस JOB CAMP का आयोजन 25 सितंबर, बुधवार को आईटीआई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय में सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 03:00 बजे तक किया जाएगा। इसमें Nava Bharat Fertilizers LLP द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 20 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

पद और सैलरी:

Sales Trainee के लिए कुल 20 पदों पर साक्षात्कार होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 8,000 से 12,000 रुपए के अलावा यात्रा भत्ता (टीए), दैनिक भत्ता (डीए), पीएफ और मेडिकल की सुविधाएं भी प्राप्त होंगी।

नियोजनालय निबंधन अनिवार्य:

सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस JOB CAMP में भाग लें। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर या इस नियोजनालय में आकर पंजीकरण करा सकते हैं।

दस्तावेज लाना न भूलें:

जॉब कैंप में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 5 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र लाना होगा। ध्यान रहे, जॉब कैंप में भाग लेना निःशुल्क है।

यह अवसर न केवल युवाओं के लिए रोजगार का साधन है, बल्कि उनके करियर को एक नई दिशा देने का भी मौका है।

इसे भी पढ़े :-

Ritu Sharma
लेखक के बारे मेंBy Ritu Sharma
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें