Skip to main content
Samastipur News

Darbhanga News: बैंक कर्मचारी के घर हुई डकैती-हत्या मामले में बड़े खुलासे, नेपाल से भी आए बदमाश, आभूषण दुकानदार गिरफ्तार

Darbhanga News: बैंक कर्मचारी के घर हुई डकैती-हत्या मामले में बड़े खुलासे, नेपाल से भी आए बदमाश, आभूषण दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा में हुए बैंक कर्मचारी के घर के डकैती और हत्या के मामले में बहुत बड़े खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में एक आभूषण विक्रेता और एक किशोर की गिरफ्तारी भी हुई है। किशोर ने किए गए खुलासों से पुलिस भी चौंकी हुई है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए नेपाल से भी बदमाशों को बुलाया गया था। इसका अंजाम दो नवंबर की रात को हुआ।

खबर सुनें
विज्ञापन

samastipurnews.in के संवाददाता, Darbhanga News: । सदर थानाक्षेत्र के लक्ष्मीसागर बैंकर्स कालोनी में स्थित बैंक कर्मी प्रकाश चंद्र मिश्रा के घर में डकैती में हुई पिता जतीश चंद्र मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन

आभूषण दुकानदार की गिरफ्तारी के बाद हुए खुलासों में

पुलिस ने वारदात में शामिल एक किशोर और आभूषण दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में और परीक्षण में आभूषण विक्रेता के साथ और पांच बदमाशों का पता चला है। इन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। इसमें तीन नेपाली और दो स्थानीय बदमाश शामिल हैं।

नगर एसपी सागर ने बताया कि वारदात के बाद एक टीम गठित की गई है, जिसमें सदर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, दारोगा सुभाष चंद्र मंडल, धर्मानंद कुमार, गुंजन कुमार, तकनीकी शाखा के प्रभारी अमित कुमार, शमशाद अहमद खां, सिपाही रामबाबू राय, राजीव कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं। इसमें सदर थानाक्षेत्र के एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है।

जिसके पास से उसका अपना मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद जेपी चौक स्थित आभूषण दुकानदार विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के चुनाभट्टी निवासी राजा कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से गृहस्वामी के घर का एक जोड़ा चांदी का पायल और 18 ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया गया है।

नेपाल से भी आए थे बदमाश

सागर ने बताया कि गिरफ्तार किशोर वारदात में शामिल था और उसकी निशानदेही के आधार पर स्थानीय और नेपाली सीमावर्ती क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि शेष बदमाशों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इसमें बताया गया है कि किशोर को बाल कल्याण समिति के माध्यम से बाल सुधार गृह भेजा गया है।

उधर, बताया जा रहा है कि किशोर ने आभूषण को ज्वेलरी दुकान में बेच दिया था। सत्यापन के दौरान मालूम हुआ है कि किशोर ने छोटी-मोटी वारदातों का हिस्सा बना रखा था। उन्होंने शराब कारोबार में डिलीवरी मैन के रूप में काम किया था। किशोर ने बताया कि नेपाल से तीन बदमाश और स्थानीय तीन लोग मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।

पहले से की गई रेकी

वारदात को अंजाम देने के लिए पहले ही रेकी की गई थी। एक दिन वारदात को अंजाम देने के लिए आने की कोशिश की गई, हालांकि मौका नहीं मिलने से लौट गए। इसके बाद दो नवंबर की रात को वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद उन्होंने सभी साथी नेपाल भाग लिए। बता दें कि डकैती के दौरान बैंक कर्मी के पिता जतीश चंद्र मिश्रा की हत्या कर दी गई थी, और साथ ही उनकी पत्नी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया था।

इस दौरान बैंक कर्मी के माता-पिता के कमरे से बदमाशों ने दो लाख नकदी सहित सात सोना के और चार चांदी के आभूषण, दो एटीएम कार्ड, पासबुक, पेंशन और जमीन के कागजात सहित दो मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। वारदात को रात्रि के साढ़े बारह बजे में अंजाम दिया गया था। सभी पड़ोसी के मकान से बैंक कर्मी के छत पर चढ़ गए थे।

इसके बाद सीढ़ी के गेट को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान दूसरी मंजिल पर बैंक कर्मी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सोए हुए थे, जबकि ग्राउंड फ्लोर खाली था। इस घटना की जानकारी सुबह के साढ़े चार बजे बैंक कर्मी को मिली। इसके बाद स्वजन में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: Samastipur Crime: असम राइफल्स के जवान की गला दबाकर हत्या, शव गाड़ी के पास मिला, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें