दरभंगा मेट्रो समाचार के मुताबिक, राइट्स कंपनी ने तीन महीने के गहन सर्वेक्षण के बाद दरभंगा मेट्रो परिचालन का रूट तय किया है। सर्वे के दौरान करीब 2000 घरों से राय प्राप्त की गई, जिसमें मेट्रो ट्रेन के डिपो निर्माण, कोच की चौड़ाई और अन्य सुविधाओं पर ध्यान दिया गया। यह bihar metro news दरभंगा में मेट्रो संचालन के सपनों को साकार करने में मदद करेगा।
दरभंगा मेट्रो परिचालन रूट पर निगम की विशेष बैठक
दरभंगा नगर निगम ने दरभंगा मेट्रो समाचार पर विशेष बैठक आयोजित की, जिसमें डीएम राजीव रौशन, सांसद गोपाल जी ठाकुर, नगर विधायक संजय सरावगी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में darbhanga metro operation route decided पर चर्चा की गई और पहले चरण में दरभंगा मेट्रो पहले चरण में दो कॉरिडोर तैयार करने पर जोर दिया गया। दरभंगा एयरपोर्ट, बस स्टैंड, DMCH अस्पताल, और लहेरियासराय जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला यह रूट शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा।
बिहार मेट्रो समाचार के अनुसार, पहले चरण में रिंग रोड की तर्ज पर दरभंगा मेट्रो परिचालन का रूट तय किया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर के प्रमुख स्थानों को मेट्रो सेवा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। आगे चलकर दूसरे और तीसरे चरण में इसका विस्तार किया जाएगा, जिससे दरभंगा में आने-जाने की सुविधा में सुधार होगा।
इसे भी पढ़े :-
- दरभंगा में मोदी के पैर छूने झुके नीतीश, पीएम ने फिर रोका! देखें वायरल वीडियो
- बिहार में हेल्थकेयर का नया युग शुरू! पीएम मोदी ने दरभंगा में AIIMS का शिलान्यास किया, जानें कैसे होगा इलाके में बड़ा बदलाव
- दरभंगा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरा युवक, डीएमसीएच में भर्ती! जानें कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा
- मुंबई में दरभंगा के युवक की हत्या: पेड़ से लटकी मिली लाश, परिवार में मचा हड़कंप

