नई दिल्ली, 04 अक्टूबर 2025: अगर आप यह सोच रहे हैं कि रिटायरमेंट के बाद हर महीने तय पेंशन कैसे मिले और करोड़पति बनने का सपना कैसे पूरा हो, तो डाकघर की Post Office Scheme आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प हो सकती है। सरकार समर्थित इस योजना में निवेश करके आप न केवल टैक्स बचा सकते हैं, बल्कि 25 साल में 1.03 करोड़ रुपये का फंड भी तैयार कर सकते हैं। इस पर मिलने वाला ब्याज आपको हर महीने करीब 61,000 रुपये तक का स्थिर पेंशन दे सकता है।
PPF क्या है और क्यों है सुरक्षित निवेश?
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पोस्ट ऑफिस और बैंकों में उपलब्ध एक लंबी अवधि की बचत योजना है। इसे 1968 में लॉन्च किया गया था और आज भी यह लाखों निवेशकों की पहली पसंद है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह पूरी तरह से सरकार द्वारा गारंटीड है, यानी इसमें आपके पैसे डूबने का कोई रिस्क नहीं है।
इस योजना में Investment tips अपनाकर कोई भी व्यक्ति लंबे समय तक निवेश कर सकता है। इसका मैच्योरिटी पीरियड 15 साल है, लेकिन इसे आप दो बार 5-5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं। यानी कुल 25 साल तक पैसा जमा रख सकते हैं। यही वजह है कि यह स्कीम how to become millionaire का एक प्रैक्टिकल रास्ता बन जाती है।
15+5+5 रणनीति से बनेगा 1.03 करोड़ का फंड

अगर आप हर साल 1.5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो पहले 15 साल में आपका कुल निवेश 22.5 लाख रुपये होगा। 7.1% की सालाना ब्याज दर पर यह रकम 40.68 लाख तक बढ़ जाएगी। इसमें से 18.18 लाख रुपये केवल ब्याज से आएंगे।
संबंधित खबरें (Also Read)
अगर इस पैसे को बिना नए निवेश के 5 साल और छोड़ दिया जाए, तो 20 साल बाद यह रकम 57.32 लाख तक पहुंच जाएगी। फिर अगले 5 साल में यह फंड 80.77 लाख का हो जाएगा। लेकिन अगर आप लगातार 25 साल तक हर साल 1.5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो कुल फंड 1.03 करोड़ तक पहुंच जाएगा। यही रकम आपको रिटायरमेंट के बाद हर महीने लगभग 61,000 रुपये तक पेंशन दिलाएगी।











