Gold Rate Today (2 October 2025): आज के कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। भारत में निवेशक लगातार यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या दिवाली और धनतेरस तक सोना रिकॉर्ड स्तर को छू सकता है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार सोना ऐतिहासिक ऊँचाई तक पहुंच सकता है।
भारत में सोने का ताज़ा भाव
आज देशभर में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई। 24 कैरेट gold prices ₹11,869 प्रति ग्राम पर दर्ज किए गए, जो कल की तुलना में ₹55 कम है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹10,880 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 18 कैरेट सोने की कीमत भी ₹8,902 प्रति ग्राम रही। निवेशकों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी है और आने वाले दिनों में कीमतें फिर तेजी पकड़ सकती हैं।
दिवाली और धनतेरस पर सोने का अनुमानित रुझान

बाज़ार के विशेषज्ञों के अनुसार, दिवाली और धनतेरस 2025 में सोने का भाव में तेजी रह सकती है। अनुमान है कि दिवाली तक सोना 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इसकी मुख्य वजह अमेरिका में राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता है, जिसकी वजह से निवेशक सुरक्षित निवेश साधन यानी सोना चुन रहे हैं।
भारत में त्योहारों का सीजन होने के कारण आभूषणों की मांग भी बढ़ रही है। यही कारण है कि बाजार में सोने की कीमत लगातार ऊंचाई छू रही है। विशेषज्ञ कहते हैं कि यदि आप लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं तो यह सही समय हो सकता है।
संबंधित खबरें (Also Read)
क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत?
सोने की बढ़ती कीमतों के पीछे कई वैश्विक और घरेलू कारण हैं। अमेरिका में संभावित सरकारी शटडाउन, फेडरल रिजर्व की नीतियों पर अनिश्चितता और वैश्विक ट्रेड वार जैसी परिस्थितियां सोने की कीमत को प्रभावित कर रही हैं। यही कारण है कि निवेशक अब सुरक्षित विकल्प की तलाश में हैं।











