Gold Rate Today: शादी सीजन शुरू हो चुका है, और इस बार सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिवाली के दौरान 80,000 रुपये के स्तर को छूने के बाद अब सोने की कीमतें घट रही हैं, जिसका मुख्य कारण अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद बाजार में हुए बदलाव माने जा रहे हैं। ऐसे में जिन परिवारों के यहां शादी का मौसम है, उनके लिए ये गिरती कीमतें एक राहत की खबर हैं।

सोने-चांदी के ताजे भाव (14 नवंबर 2024)

Gold Rate Today: आज देश में 24-कैरेट सोने का रेट 74,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 1 ग्राम 24-कैरेट गोल्ड की कीमत 7,462 रुपये है। 22-कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 68,402 रुपये में उपलब्ध है। पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमत में करीब 3.8% की गिरावट हुई है और पिछले 10 दिनों में लगभग 5% का गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी भी 89,420 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

मुख्य शहरों में सोने और चांदी के भाव (14 नवंबर 2024)

मुंबई में आज सोने और चांदी का रेट: मुंबई में 24-कैरेट सोने का आज का रेट 74,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि कल यानी 13 नवंबर को सोने का भाव 75,070 रुपये प्रति 10 ग्राम था। एक सप्ताह पहले यह 77,560 रुपये प्रति 10 ग्राम था, यानी इस अवधि में कीमतों में उल्लेखनीय कमी आई है।
चांदी का आज का भाव मुंबई में 89,420 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर है। पिछले सप्ताह यह 92,370 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही थी।

दिल्ली में आज सोने और चांदी के भाव

दिल्ली में आज 24-कैरेट गोल्ड का भाव 74,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि कल यानी 13 नवंबर को यह 74,940 रुपये था। एक सप्ताह पहले यही दर 77,430 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
दिल्ली में चांदी का आज का रेट 89,260 रुपये प्रति किलोग्राम है। एक सप्ताह पहले यह दर 92,210 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो दर्शाता है कि चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी है।

संबंधित खबरें (Also Read)