Gold Price Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर सीधे सर्राफा बाजार पर पड़ा है। Gold Price Today में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 480 रुपये बढ़कर 99,730 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं, चांदी ने भी 200 रुपये की छलांग लगाकर 98,400 रुपये प्रति किलो का आंकड़ा छू लिया है।
Gold Price Today: क्यों बढ़ी सोने की कीमत?
भारत-पाक तनाव के साथ-साथ रूस-यूक्रेन युद्ध और इजरायल-गाजा संघर्ष जैसी वैश्विक भू-राजनीतिक स्थितियों ने सोने की मांग को सुरक्षित निवेश के रूप में बढ़ा दिया है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में Gold Price Today में यह तेजी इसी भावना की वजह से देखी जा रही है।
99.5% शुद्धता वाले सोने में भी तेजी

दिल्ली बाजार में 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 480 रुपये बढ़कर 99,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। पिछले सत्र में इसकी कीमत 98,800 रुपये थी। Gold Price Today के इस आंकड़े से साफ है कि निवेशक अस्थिर माहौल में सोने को ही प्राथमिकता दे रहे हैं।























