Gold Price Today 30 July 2025: बताते चले की आज 30 जुलाई 2025 को भारत में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 24 कैरेट सोना जहां ₹98,296 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है, वहीं चांदी की कीमत ₹1,13,307 प्रति किलो दर्ज की गई है। यह तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर इंडेक्स और घरेलू डिमांड के कारण देखी जा रही है। ऐसे में जो लोग निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन खास हो सकता है।

सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है और इससे ग्राहकों और ज्वेलर्स दोनों की दिलचस्पी बढ़ी है। शादी-ब्याह का मौसम नजदीक आते ही लोग सोने की खरीदारी की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं, निवेशक भी यह समझना चाहते हैं कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी का ट्रेंड कैसा रहेगा। इस खबर में हम आपको बताएंगे आज के लेटेस्ट गोल्ड रेट्स, चांदी की चाल, एक्सपर्ट्स की राय और वायदा बाजार की स्थिति, ताकि आप informed decision ले सकें।

आज के सोने-चांदी के ताजा भाव (Gold and Silver Price Today)

शुद्धताआज सुबह का भाव (प्रति 10 ग्राम)
सोना 24 कैरेट₹98,296
सोना 23 कैरेट₹97,902
सोना 22 कैरेट₹90,039
सोना 18 कैरेट₹73,722
सोना 14 कैरेट₹57,503
चांदी (999 शुद्धता)₹1,13,307 प्रति किलो

बीते दिन की कीमतें: क्या रहा बदलाव?

Gold Price Today 30 July 2025: भारत में 24 कैरेट से 14 कैरेट तक सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट्स
Gold Price Today 30 July 2025: जानें आज सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट्स, 24K से 14K तक के भाव में बड़ा बदलाव

मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना 200 रुपये गिरकर ₹97,820 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को यह ₹98,020 पर था। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी गिरकर ₹97,550 रह गया। चांदी की कीमतें हालांकि ₹1,13,000 प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही।