Gold Price Today 29 July 2025: बताते चले की आज 29 जुलाई 2025 को भारत में सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,920 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है, जबकि चांदी ₹1,16,000 प्रति किलो के पार पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा रेट के अनुसार यह बदलाव वायदा बाजार और वैश्विक संकेतों के कारण हुआ है।

इस समय निवेशकों की नज़र सोने-चांदी के बाजार पर टिकी है। डॉलर की मजबूती, अमेरिका-ईयू व्यापार समझौते और वायदा बाजार में सक्रिय सौदों ने कीमतों को स्थिर लेकिन ऊंचे स्तर पर बनाए रखा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले हफ्तों में अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के आधार पर इन दरों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन कीमतों के लिहाज से अहम हो सकता है।

सोने का भाव आज का 29 जुलाई 2025: 24K, 22K, 18K और 14K रेट | Gold Price Today 29 July 2025

आज भारत में विभिन्न कैरेट के अनुसार सोने के भाव निम्नलिखित हैं:

SPONSORED CONTENTAdvertisement
कैरेटआज का रेट (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट₹99,920
23 कैरेट₹99,450
22 कैरेट₹91,590
18 कैरेट₹74,950
14 कैरेट₹57,591
चांदी₹1,16,000 प्रति किलो

यह भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) और विभिन्न वायदा बाजारों की जानकारी के अनुसार है।