Elvish Yadav Net worth: 17 अगस्त 2025। गुरुग्राम स्थित बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके वजीराबाद स्थित घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें उनकी मां मौजूद थीं। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इस घटना ने एक बार फिर उनके नाम को विवादों के घेरे में ला दिया है। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है और फैन्स लगातार सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं।
लेकिन गोलीबारी से हटकर अगर हम एल्विश यादव की लाइफस्टाइल और कमाई की बात करें, तो उनका स्टाइल और दौलत किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। बताया जाता है कि उनकी कुल संपत्ति करीब ₹500 करोड़ है। उनके पास 16BHK का आलीशान घर, दुबई और मुंबई में लग्जरी प्रॉपर्टी और करोड़ों की कीमत वाली कारें हैं। यूट्यूब से शुरुआत करने वाले एल्विश यादव आज एक ब्रांड बन चुके हैं। वो न सिर्फ वीडियो से बल्कि स्पॉन्सरशिप, ब्रांड प्रमोशन और अपने फैशन ब्रांड से भी करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।
यूट्यूब से बना सुपरस्टार
एल्विश यादव ने शुरुआत यूट्यूब से की और देखते ही देखते भारत के टॉप कंटेंट क्रिएटर्स में शामिल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मासिक इनकम करोड़ों में है। उनके वीडियोज़ को करोड़ों व्यूज़ मिलते हैं, जिससे एल्विश यादव की कमाई का बड़ा हिस्सा आता है। न सिर्फ यूट्यूब, बल्कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। Elvish Yadav income from YouTube को लेकर फैन्स अक्सर सर्च करते रहते हैं। अनुमान है कि सिर्फ यूट्यूब और इंस्टाग्राम से ही उनकी कमाई सालाना कई करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है।
लग्जरी हाउस और प्रॉपर्टी

गुरुग्राम के वजीराबाद गांव में एल्विश यादव का 16BHK का शानदार घर है। यह घर लग्जरी सुविधाओं से लैस है और इसके अलावा उन्होंने मुंबई और दुबई में भी महंगे प्रॉपर्टी खरीदी है। रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई में उनका घर करीब 8 करोड़ रुपये का है। Elvish Yadav home address और उनकी प्रॉपर्टी हमेशा सुर्खियों में रहती है। उनके पास मर्सिडीज-बेंज जी वैगन और इलेक्ट्रिक मॉडल जी580 जैसी गाड़ियां भी हैं। उनका घर और कार कलेक्शन, दोनों ही उनकी लाइफस्टाइल को हाईलाइट करते हैं।















