BIHAR BUSINESS MAHAKUMBH 2025: बताते चले की 3 अगस्त 2025 से बिहार की राजधानी पटना के ज्ञान भवन में शुरू हो रहा है एक ऐसा आयोजन जो पूरे राज्य की व्यवसायिक दिशा को बदल सकता है—BIHAR BUSINESS MAHAKUMBH 2025। यह आयोजन 5 अगस्त 2025 तक चलेगा और इसका उद्देश्य है बिहार के व्यापार, स्टार्टअप और MSME सेक्टर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना।

इस बिजनेस महाकुंभ की थीम ‘लोकल से ग्लोबल’ है, और यह आयोजन राज्य के व्यापारिक विकास के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। यह इवेंट ऐसे उद्यमियों, स्टार्टअप्स, और निवेशकों के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किया गया है जो बिहार को व्यापार का नया हब बनाना चाहते हैं।

क्यों खास है BIHAR BUSINESS MAHAKUMBH 2025?

BIHAR BUSINESS MAHAKUMBH 2025 कोई साधारण व्यापार मेला नहीं है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां बिहार के स्थानीय उद्यमियों, स्टार्टअप्स और MSME कारोबारियों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन में हजारों की संख्या में निवेशक, नीति निर्माता, सरकारी अधिकारी, एंजेल इन्वेस्टर्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स हिस्सा लेने जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य है बिहार के व्यापारिक प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच देना जिससे वे अपने ब्रांड को इंटरनेशनल पहचान दे सकें।

Delegates and entrepreneurs attending Bihar Business Mahakumbh 2025 Patna at Gyan Bhawan with stalls and startup showcases