Bank Holiday Today August 2025: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर आपको बताते चले की आज शनिवार, 2 अगस्त 2025 है और अगर आप सोच रहे हैं कि आज बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे, तो आपके लिए जरूरी खबर है। आरबीआई के अनुसार, देशभर के बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। चूंकि आज पहला शनिवार है, इसलिए आज बैंक पूरे भारत में खुले रहेंगे। यानी बैंकिंग से जुड़े सभी कार्य आप आज निपटा सकते हैं।

अब बात करते हैं अगस्त 2025 की छुट्टियों की, जो इस बार बेहद खास हैं। पूरे महीने में कुल 15 दिन बैंकों में छुट्टियां रहेंगी — कुछ राष्ट्रीय त्योहारों के कारण और कुछ राज्यों में स्थानीय पर्वों के चलते। क्या आपके राज्य में अगले हफ्ते बैंक बंद रहेंगे? क्या रक्षा बंधन या जन्माष्टमी के दिन बैंक खुलेंगे? और कौन-कौन से शनिवार-रविवार आपके प्लान्स को प्रभावित कर सकते हैं?

पूरी डिटेल्ड लिस्ट इस आर्टिकल में दी गई है, ताकि आप समय रहते अपने बैंकिंग कार्यों की योजना बना सकें और छुट्टियों में कोई रुकावट न आए। आगे जानिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट और डिजिटल बैंकिंग के विकल्प।

Bank Holiday Today August 2025: पहला शनिवार, लेकिन बैंक खुले हैं

2 अगस्त 2025 को बैंक खुले हैं क्योंकि यह महीने का पहला शनिवार है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, देश में बैंक केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं। इसके अलावा, हर रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में आज ग्राहक बैंक से जुड़ी सेवाएं जैसे डिपॉजिट, लोन संबंधित जानकारी, चेक क्लियरेंस आदि कार्य आसानी से निपटा सकते हैं।

इसकी पुष्टि RBI Calendar 2025 के अनुसार होती है। कई लोग गूगल पर सर्च करते हैं कि “bank holiday today on 2 August” या “bank holiday on Saturday”, लेकिन आज की तारीख में बैंक बंद नहीं हैं।

Bank Holidays in August 2025: पूरे महीने में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे